एस पी मित्तल, अजमेर
22 फरवरी यानी मंगलवार को आप जो तारीक अंकित करेंगे उसे 22.2.2022 लिखा जाएगा, निसंदेह 2 अंक को एक साथ 6 बार लिखना और देखना आकर्षक होगा। ऐसे अंकों को बोलचाल की भाषा में वीआईपी अंक भी कहा जाता है। ऐसे अंकों को लेने के लिए वाहनों के मालिक परिवहन विभाग में अतिरिक्त भी राशि देते हैं। यानी ऐसे नंबर समाज में आपका रुतबा भी बढ़ाते हैं, लेकिन उन वीआईपी अंकों का अंक ज्योतिष में अलग ही महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अंक मनुष्य के जीवन पर असर डालते हैं। 22.2.2022 के अंकों के संबंध में पुष्कर स्थित जोगणिया धाम के उपासक और सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य भंवरलाल जी का कहना है कि यूं तो 22.2.2022 के अंकों का जोड़ 12 होता है, लेकिन अंक ज्योतिष में 12 का मतलब 3 अंक होता है। अंक ज्योतिष में 1+2 की गणना 3 मानी जाती है और इसी आधार पर ग्रहों और राशि की स्थिति का अध्ययन किया जाता है। 3 अंक बृहस्पति ग्रह का है इसका संबंध राहुल के अंक 4 से होने के कारण चांडाल योग बन रहा है। यह बुद्धि पर प्रतिकूल असर डालता है। 22 फरवरी का दिन रूस और यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों में जो तनाव चल रहा है वह 22 फरवरी को और भड़क सकता है। रूस यूक्रेन के विरुद्ध 22 फरवरी को बड़ी कार्रवाई कर सकता है, ज्योतिषाचार्य भंवरलाल जी के अनुसार भारत के लोगों के लिए 22.2.2022 का दिन सकारात्मक ऊर्जा देने वाला है। लोगों को अपने हाथ से अधिक से अधिक बार 22.2.2022 लिखना चाहिए, इससे न केवल नकारात्मक प्रवृत्तियों का नाश होगा, बल्कि मनुष्य के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। 22.2.2022 अंक लिखने के तुरंत बाद यदि कोई शुभ कार्य किया जाता है तो उसकी सफलता निश्चित है। ऐसे अंक हमें बुराईयों से भी दूर रखते हैं। 22.2.2022 सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं है बल्कि मनुष्य के जीवन में इन अंकों का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि गणित के सभी अंक मनुष्य की राशि के अनुरूप जीवन को प्रभावित करते हैं। अब जब 22.2.2022 के अंक सामने आए हैं तो मनुष्य के लिए उसका महत्व है। इन अंकों को एक कागज पर लिखकर दफ्तर की टेबल या घर के बाहर चस्पा भी किया जा सकता है। आप चाहे तो एक कागज पर 22.2.2022 लिखकर दिनभर अपनी जेब या पर्स में भी रख सकते हैं। आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। किसी सरकारी अथवा प्राइवेट दफ्तर में कोई पत्र देना है तो उसे 22.2.2022 की तारीख अंकित कर जरूर दे दें। इन अंकों के महत्व के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8078624852 पर ज्योतिषाचार्य भंवरलाल जी से ली जा सकती है।





