अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सीईटी की परीक्षा में इंदौर के छात्र छात्राओं के बाहरी जिलों में केंद्र बनाए जाने का विरोध ,विश्वविद्यालय पुनर्विचार करें

Share

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2021 की सीईटी परीक्षा में नेशनल स्टडिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें स्थानी छात्र छात्राओं को बाहर के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने का कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध मैं दिनांक 24 अगस्त को ज्ञापन दिया गया था! इसी विषय में विश्वविद्यालय के स्थानीय कर्मचारी संगठन द्वारा भी विरोध किया गया है! विश्वविद्यालय छात्र हित में निर्णय लें अन्यथा असहयोग आंदोलन होगा! ,,,*🇨🇮

पूर्व कार्य परिषद सदस्य एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तेज प्रकाश राणे ने बताया कि 24 अगस्त को ज्ञापन के माध्यम से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को अवगत करते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021 की सीईटी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी (नेशनल स्टैंडिंग एजेंसी) को दी गई है ! वर्तमान में इस कंपनी द्वारा सीईटी परीक्षा के छात्र छात्राओं के परीक्षा केंद्र एवं रोल नंबर जारी किए गए हैं! जिसमें इंदौर शहर के अधिकांश छात्र छात्राओं को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर अन्य शहर सेंटर के रूप में दिए गए हैं !तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्मचारी कोटे के छात्र छात्राओं को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! वर्तमान में कोविड-19 कोरोना महामारी की इसी लहर को देखते हुए आर्थिक, मानसिक, शारीरिक रूप से छात्र छात्राओं के अभिभावक चिंतित हैं! तथा इस परीक्षा के माध्यम से ऑनलाइन 1500/ रुपए परीक्षा शुल्क लिया गया है! तथा स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावक के साथ यदि अन्य जिले की यात्रा करना पड़ी तो उसमें प्रत्येक छात्र छात्राओं को लगभग ₹5000 का अतिरिक्त खर्च वाहन करना पड़ेगा! जबकि वर्तमान में महंगाई बेरोजगारी को देखते हुए वर्तमान अभिभावक और छात्र-छात्राओं की स्थिति ठीक नहीं है! इसी विषय पर 26 अगस्त 2021 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ इंदौर द्वारा भी विरोध ज्ञापन के माध्यम से दर्ज किया है! 27 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे पुनः प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय पहुंचकर इस ज्ञापन के संबंध में जानकारी मांगी गई तो रेक्टर श्री अशोक शर्मा जी ने बताया कि कुलपति छुट्टी पर है इस संबंध में निर्णय वही लेंगे! राणे ने बताया कि इस वर्ष 16200 / कुल छात्र परीक्षा दे रहे हैं जिसमें इंदौर के 7000/ दूसरी और 31 अगस्त को सीईटी एग्जाम के साथ-साथ JEE की भी एग्जाम है ! अब सीईटी के साथ ही C ग्रुप के स्टूडेंट के सामने परेशानी यह है कि यही कि JEE परीक्षा दे या सीईटी कि
विश्वविद्यालय ने NTA कोहिरा समस्या से अवगत कराया था पर NTA ने विश्वविद्यालय की बात नहीं मानी जिसके कारण या समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है! इस संबंध में अशासकीय कार्यपरिषद सदस्यों को भी फोन लगाए गए तो उनके मोबाइल भी बंद पाए गए! जबकि उन्हें महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा कार्य परिषद सदस्य छात्रों के हितों के लिए बनाया गया है उन्हें भी इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए! जबकि विश्वविद्यालय की शर्तों पर (नेशनल स्टैंडिंग एजेंसी को काम करना चाहिए किंतु विश्वविद्यालय प्रशासन उनके शर्तों पर काम कर रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि यह किसी दलाल के माध्यम से या एजेंसी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है! जो छात्र हित के बजाए अपने शर्तों पर काम करवा रही है आज इसी का विरोध करते हुए अशोक शर्मा जी का कुछ घंटे के लिए घेराव किया गया उन्होंने कुलपति आने तक इंतजार करने को कहा है वही निर्णय ले पाएंगे चर्चा के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ इंदौर के पदाधिकारी गण,स्ववित्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी गण एवं छात्र नेता मौजूद थे! सभी ने एक सुर में कहा है कि यदि तत्काल निर्णय नहीं बदला गया तो विश्वविद्यालय में असहयोग आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी!

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें