अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उत्साह, बारिश और परेशानियों के बीच वैक्सीनेशन में भी इंदौरियों का जज्बा; 11 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन

Share

इंदौर में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सबसे बड़े वैक्सीन महाभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह और गंभीरता रही, लेकिन बार-बार सर्वरडॉउन होने और धीरे चलने के बावजूद उन्होंने काफी धैर्य रखा। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के चलते वैक्सीनेशन पर भी प्रभाव पड़ा। सुबह 8 बजे 5 बजे तक 11 घंटे में 2 लाख 1 हजार लोगों को डोज लग चुके थे। कुछ सेंटरों पर खामियां मिलने पर दो अफसरों को नोटिस दिया गया है।

कई दिनों से चल रही व्यापक तैयारियों के चलते सुबह 8 बजे लगभग सभी 1045 सेंटरों पर सुबह 8 बजे वैक्सीनेशन शुरू हो गया। पहली बार कोवैक्सिन व कोवीशील्ड के ज्यादा सेंटर होने तथा वहीं रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होने से लोगों को राहत रही। वैसे सुबह पहले एक घंटे में हर सेंटर पर 10-12 लोग आते रहे फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी। सभी सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा था। कलेक्टर मनीषसिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, डीआईजी मनीष कपूरिया व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा घूम-घूमकर सेंटरों का जायजा लिया गया। इसी तरह थाना पुलिस भी हर सेंटर पर जाकर स्थिति जानती रही। हालांकि कभी भी विवाद या गड़बड़ी जैसी स्थिति नहीं रही।

डेंटल कॉलेज में सुबह 7 बजे ही पहुंच गए लोग

आम दिनों में कोवैक्सीन की कमी से परेशान लोगों को इस बार राहत रही क्योंकि इसके लिए 31 सेंटर बनाए गए थे। सरकारी डेंटल कॉलेज को भी सेंटर बनाया गया था जहां 800 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। यहां सुबह 7 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए और 8 बजे वैक्सीन लगना शुरू हो गए। यहां पहला व दूसरा दोनों डोज लगाए गए। खास बात यह कि अंदर कुछ ऐसे लोग भी थे जो दांतों के इलाज के लिए आए थे, उन्होंने यहीं वैक्सीन लगाया।

पीसी सेठी अस्पताल में रही सुगमता

ऐसे ही पीसी सेठी अस्पताल में यूं तो काफी गहमागहमी थी लेकिन वह आयुष्मान कार्ड व अन्य बिमारियों के लिए थी। यहां पीछे बनाए गए सेंटर पर सुबह 9.30 बजे 15-20 लोग ही थे तथा वैक्सीन लगाने की गति अच्छी रही। लोगों को बैठने के लिए टेंट, कुर्सी व पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

निगम मुख्यालय में सामान्य स्थिति

निगम मुख्यालय में वैक्सीन के लिए कोवैक्सिन के दो सेंटर बनाए गए थे। इनमें एक में 18 प्लस व दूसरा 44 पल्स के लिए था। इनमें 44 प्लस सेंटर पर सुबह 10 बजे तक काफी कम लोग आए। बताया गया कि इस श्रेणी के लोगों ने कोवैक्सीन डोज कम ही लगाए हैं जबकि दूसरी ओर 18 प्लस के सेंटर पर 50 से ज्यादा लोग कतारबद्ध थे तथा वैक्सीनेशन सुचारू चलता रहा।

मल्हारगंज में सर्वर डॉउन के कारण आधा घंटा परेशान होते रहे लोग

मल्हारगंज पॉलीक्लिनिक स्थित सेंटर पर सुबह 9.30 बजे तक ठीक चला लेकिन फिर सर्वर डॉउन होने व धीरे चलने के कारण टीम के साथ लोगों को भी परेशानी हुई। वैक्सीन लगाने आए शेख मुस्लिम ने बताया कि उन्हें आकर 10 मिनट ही हुए हैं और तब से ही सर्वर डॉउन है। ऐसी ही पीडा निकिता चौहान की थी जिन्हें 20 मिनट हो चुके थे जबकि पहले 2-3 मिनट में नंबर आ रहा था। सेंटर प्रभारी डॉ. अशोक मालू ने बताया कि सर्वर डॉउन होने व धीरे चलने जैसी परेशानियां बार-बार आ रही है। यहां 11.30 बजे तक 32 लोगों को ही कोविशील्ड के डोज लग सके।

यहां भी लोग परेशान

ऐसे ही स्थिति आम्बेडकर नगर स्थित सेंटर पर रही। यहां नंबर देरी से आने के कारण लोग परेशान हो गए तो कुछ बौखला गए। इस पर भवन का चैनल गेट बंद कर एक-एक को इंट्री दी गई। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं हो रही बल्कि सर्वर एकदम धीरे चल रहा है। ऐसी ही स्थिति सरकारी उर्दू स्कूल में रही जहां लोग परेशान होते रहे। नंदानगर स्थित शासकीय स्कूल सेंटर में भी सर्वर की ऐसी ही परेशानी रही। लोगों ने यहां फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ज्रायादा ए। ग्रैंड ओमनी के पास स्थित सेंटर पर दो 12 बजे तक वैक्सीन को लेकर खासी परेशानी रही।

…और इधर ड्राइव इन कोरोना टेस्टिंग

रेसकोर्स रोड स्थित जहां आमजन, दिव्यांगों के लिए सेंटर बनाए गए थे, वहीं कुछ दूर मैदान में एक निजी लैब का ड्राइव इन कोरोना टेस्ट चल रहा था। यहां एक बजे तक 40 सैम्पल टेस्ट किए गए थे जबकि आवाजाही जारी थी।

2 बजे तक 400 से ज्यादा को वैक्सीन

अपोलो डीबी सिटी में भी कई लोगों ने वैक्सीन लगवाए व काफी उत्साह रहा। यहां रहवासियों के अलावा काम करने वाले लोगों ने भी वैक्सीन लगवाए। 56 दुकान स्थित सेंटर पर काफी उत्साह देखा गया। महालक्ष्मी नगर स्थित सेंटर पर दोपहर 2 बजे तक 400 लोगों को वैक्सीन लग चुके थे। दोपहर 2 बजे बाद शुरू हुई बारिश के चलते सेंटरों पर कतारों में लगे लोगों को जरूर परेशानी हुई तो दोपहर बाद वैक्सीन लगाने के लिए जाने वाले लोगों को बारिश के रुकने का इंतजार करना पड़ा।

दो अधिकारियों को शोकाज नोटिस

दूसरी ओर ‌विधानसभा 5 के पांच सेंटरों पर कलेक्टर को निरीक्षण में खामियां मिलीं। मामले में अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई व अपर आयुक्त रजनीश कसेरा को शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कई सेंटरों के साथ एआईसीटीएसएल स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें