अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय ‘क्वान्टा-2021’ का उद्घाटन आजप्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना होंगे मुख्य अतिथि

Share

लखनऊ, । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2021’ का ऑनलाइन उद्घाटन कल 10 दिसम्बर, शुक्रवार को अपरान्हः 1.00 बजे मुख्य अतिथि श्री सुरेश खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र. द्वारा जूम एप पर किया जायेगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में  ब्राजील, रूस, फिनलैण्ड, जार्डन, बांग्लादेश एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इण्टरनेशनल ‘क्वान्टा’ सिर्फ लखनऊ व देश में हीं नहीं अपितु विश्व भर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों में बेहद लोकप्रिय है और अब तक 40 से अधिक देशों के छात्र इस ओलम्पियाड में प्रतिभाग कर चुके हैं।  श्री शर्मा ने बताया कि ‘क्वान्टा-2021’ के अन्तर्गत ‘मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज’, ‘साइन्स एवं कम्प्यूटर क्विज’, ड्राइंग कम्पटीशन व स्पीच कम्पटीशन आयोजित किये जायेंगे। ये प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी का विश्वव्यापी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मददगार साबित होंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें