अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेज ग्रुप पर आयकर छापा:एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है ग्रुप

Share

भोपाल

एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन से जुड़े भोपाल के सेज (sage) ग्रुप के भोपाल-इंदौर के ऑफिस और उससे जुड़े स्थानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीमें ग्रुप के ऑफिस और निवास पर पहुंची। जहां दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई जारी है।

सेज ग्रुप का एमपी नगर में ऑफिस है। जहां पर बुधवार सुबह चार गाड़ियों में इनकम टैक्स विभाग के अफसर और कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद दस्तावेजों की जांच शुरू की। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जो किसी को भी अंदर-बाहर नहीं आने-जाने दे रहे थे। सुबह 10 बजे के बाद जब कर्मचारी आने लगे तो उनकी ID देखी गईं। कई कर्मचारियों को भीतर नहीं जाने दिया गया। आय से अधिक संपत्ति का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर खुलकर कुछ भी सामने नहीं आया है।

एमपी नगर की इस बिल्डिंग में है सेज ग्रुप का ऑफिस। जहां पर इनकम टैक्स विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

एमपी नगर की इस बिल्डिंग में है सेज ग्रुप का ऑफिस। जहां पर इनकम टैक्स विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

निवास पर भी कार्रवाई जारी

इधर, अरेरा कॉलोनी स्थित ग्रुप के निवास पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इस ग्रुप पर 10 साल पहले भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। आईटी की अन्य ग्रुप पर भी जांच किए जाने की बात सामने आई है।

कार्रवाई के चलते वापस लौटते कर्मचारी।

कार्रवाई के चलते वापस लौटते कर्मचारी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें