अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर, धार, राजगढ़, मनावर, देपालपुर में व्यापारियों पर इनकम टैक्स का छापा, 28 गाड़ियों में पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारी

Share

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश में मनावर के व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मनावर में व्यापारियों के घर सहित इंदौर, देपालपुर और राजगढ़ में इनके ठिकानों पर कार्रवाई की हैमध्य प्रदेश के धार जिले में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां कई व्यापारियों के 12 ठिकानों पर अधिकारियों की टीम पहुंची है. आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा ये पूरा मामला है.

मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर के बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पेट्रोल पंप व्यवसायी सहित अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा गुरुवार अल सुबह 25 आयकर अधिकारियों की टीम ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इंदौर के कालानी नगर में कपास कारोबारी सुरेश मेहता के घर भी आयकर विभाग की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आयरक विभाग की टीम को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आज व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इनमें मनावर के बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन भी शामिल है।

 मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक एक साथ 12 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. 28 गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे. मिली जानकारी बिजनेसमैन आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बबलू टेलर, जाहिर शेख, पंकज गोधा, गोलू पहाड़िया के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी व्यापारियों के ऑफिस, घर और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर रहे है. आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा ये पूरा मामला है.

राजगढ़ में भी इनकम टैक्स की छापामार कार्रवाई जारी है. सर्राफा व्यापारियों के यहां कार्रवाई जारी है. आरोप है कि इनकम टैक्स चोरी कर आय से अधिक संपत्ति बनाई है. व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है।

naidunia_image

आयकर विभाग की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनके पास से क्या मिला।

राजगढ़ में चार स्थानों पर सराफा व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स रेड

धार जिले के राजगढ़ में गुरुवार को इनकम टैक्स टीम द्वारा चार सराफा व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल बंद करवाकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं दुकानों में मौजूद व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। शटर गिराकर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

naidunia_image
आयकर विभाग की टीम द्वारा सुबह करीब 11 बजे मैन चौपाटी स्थित केसर एवं एसवी ज्वलेर्स पर छापा मारा गया। यहां दुकान मालिक एवं घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल बंद करवाकर कैश से संबंधित छानबीन की जा रही थी।
naidunia_image

चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जैसे ही दुकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। इस मामले में टीम के अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें