भारत की एयर स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, धुआं-धुआं हुआ लश्कर हेड क्वार्टर, 9 आतंकी ठिकाने तबाह
भारत सरकार ने अब से कुछ देर पहले बयान जारी करके कहा है कि सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया है.भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, ”इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था.”यान में ये भी कहा गया है कि “कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है.”भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आर्म्ड फोर्सेज ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसमें 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है।
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया गया। बयान में कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।

दूसरी ओर पाकिस्तान के सरकारी टीवी ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर तीन जगहों पर मिसाइलों से हमला किया है.रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक़, पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में भीषण गोलाबारी और तेज़ धमाकों की भी रिपोर्ट सामने आ रही है.
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद से बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.बीबीसी फ़िलहाल हमले वाली जगहों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है.भारतीय सेना का कहना है कि ”पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष -विराम समझौते का उल्लंघन किया है.”
एक्स पर किए एक पोस्ट में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के “पुंछ-राजौरी क्षेत्र के मबर गली में गोलीबारी की है.”बयान में आगे कहा गया है कि “भारतीय सेना उचित तरीके से इसका जवाब दे रही है.”
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

भारत के हमले के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की प्रतिक्रिया सामने आई है.
शहबाज़ शरीफ़ ने भारत के मिसाइल हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक़ है.
शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,” दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं.”
उन्होंने भारत के इस हमले को ”एक्ट ऑफ़ वॉर” बताया है.शहबाज़ शरीफ़ ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.”
न्होंने कहा कि पाकिस्तान की पूरी आवाम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी है और देश का मनोबल मज़बूत है.पाकिस्तान के पीएम ने कहा, ”पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना को अच्छे से पता है कि दुश्मनों से कैसे निपटा जाता है. हम कभी भी दुश्मन को उसके नापाक़ इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे.”
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बीबीसी उर्दू से कहा है, “वो (भारत) ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. मैं अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कहूंगा कि वे सारे साइड खुद आकर देख लें कि ये आतंकी ठिकाने थे या सिविल आबादी थी, जिसमें हमारी दो मस्जिदें भी थी. एक बच्चा शहीद हुआ है. एक ख़ातून शहीद हुई है. मेरे पास ताज़ा आंकड़ा नहीं है शहादतों का. लेकिन ये सभी सात टारगेट जिनकी पुष्टि हुई है, इनमें से दो कश्मीर में और पांच पाकिस्तान में हैं. ये सभी टारगेट सिविल आबादी पर थे.”
चश्मदीदों ने क्या बताया?
बीबीसी से बातचीत में कुछ चश्मदीदों ने हमले वाली जगह पर मौजूदा हालात के बारे में बताया.
मुज़फ्फराबाद के रहने वाले शहनवाज़ ने बताया, “हम अपने घरों में गहरी नींद में थे, तभी धमाकों की आवाज़ों ने हमें झकझोर कर रख दिया. अब हम अपने परिवारों, महिलाओं और बच्चों समेत बाहर हैं और सुरक्षित जगहों की तलाश में भटक रहे हैं.”शहर में डर का माहौल है, कई लोगों को आशंका है कि और हमले हो सकते हैं.
मुज़फ्फराबाद में बिलाल मस्जिद के पास जहां हमला हुआ है, वहां के रहने वाले मोहम्मद वहीद कहते हैं, “मैं गहरी नींद में था, जब पहले धमाके ने मेरे घर को हिला दिया.”
उन्होंने आगे बताया, “मैं तुरंत बाहर की ओर भागा और देखा कि बाक़ी लोग भी ऐसा ही कर रहे थे. हम अभी तक स्थिति को समझ भी नहीं पाए थे कि तभी तीन और मिसाइलें आकर गिरीं, जिससे पूरे इलाक़े में दहशत और अफरातफरी मच गई.”
वहीद का दावा है, “दर्जनों महिलाएं और पुरुष घायल हो गए हैं. लोग उन्हें यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर सीएमएच अस्पताल ले जा रहे हैं. हम मुज़फ्फराबाद शहर के बहुत क़रीब हैं. पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं.”
अमेरिकी राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने क्या कहा?

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, इस ऑपरेशन के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ”ये शर्मनाक है”व्हाइट हाउस में बोलते हुए उन्होंने कहा, “हमने इसके बारे में अभी-अभी सुना, जब हम ओवल ऑफिस में प्रवेश कर ही रहे थे.”ट्रंप ने आगे कहा, “मैं सिर्फ़ ये चाहता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए.”
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा है कि वो “नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर बेहद चिंतित हैं.”उन्होंने आगे कहा आगे कहा, “महासचिव दोनों देशों से ज़्यादा से ज़्यादा संयम बरतने की अपील करते हैं. दुनिया एक और भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव का जोख़िम नहीं उठा सकती.”बीबीसी से साभार
- पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक
- भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी ने पूरी रात नजर बनाए रखी
- ANI के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर रखी। भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (Pok) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह हमला भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में हुए बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
- भारतीय आर्म्ड फोर्सेज ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को टारगेट करने के लिए पाकिस्तान और पीओके में की एयर स्ट्राइकभारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था। हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा मुहैया कराए गए थे। हमले भारतीय धरती से ही किए गए। सूत्रों ने ANI को बताया।
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने अमेरिका के एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की बातअमेरिका में भारत की एंबेसी ने बयान जारी कर रहा कि हमलों के तुरंत बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक निर्मम और जघन्य हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी। भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान-आधारित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले पुख्ता सुराग, तकनीकी जानकारी, पीड़ितों के बयान और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं।





