अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भारतीय सेना अडानी डिफेंस के सहारे*

Share

ऑपरेशन सिन्दूर’ में अहम भूमिका पर बोले गौतम अदाणी

अदाणी समूह की 33वीं वार्षिक आम सभा – मुंबई एयरपोर्ट ने अपोलो समूह से जुटाए 750 मिलियन डॉलर

मुंबई । गौतम अदाणी ने ऑपरेशन सिन्दूर में अदाणी डिफेंस की भूमिका पर गर्व जताते हुए कहा कि हमारी ड्रोन टेक्नोलॉजी भारतीय सेना की आंखें और आक्रमण की तलवार बनी। यह बयान उन्होंने मंगलवार को अदाणी समूह की 33वीं वार्षिक आम सभा में दिया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिन्दूर ने हमें याद दिलाया कि शांति मुफ्त नहीं मिलती। यह हमारे सैनिकों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा से अर्जित होती है। जब देश को ज़रूरत होती है, हम वहीं खड़े होते हैं। हमारी एंटी-ड्रोन प्रणाली ने सैनिकों और नागरिकों दोनों की रक्षा की। गौरतलब है कि यह सैन्य अभियान 7 मई को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था।

मुंबई एयरपोर्ट ने जुटाए 750 मिलियन डॉलर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएल), जो अदाणी समूह के अधीन है, ने न्यूयॉर्क स्थित एपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के नेतृत्व में निवेशकों के एक समूह से 750 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस राशि का उपयोग पुराने कर्ज चुकाने और एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों के लिए किया जाएगा। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, इस फंडिंग से हमें ऑपरेशनल लचीलापन मिलेगा और हम यात्रियों को और बेहतर अनुभव देने की दिशा में तेजी से काम कर सकेंगे।

मुंबई एयरपोर्ट अब अगले पांच वर्षों में करीब ₹10,000 करोड़ का निवेश करेगा, जिससे इसकी वार्षिक क्षमता 54.8 मिलियन से बढ़कर 229 मिलियन यात्रियों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने इसी महीने बार्कलेज, फर्स्ट अबू धाबी बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय बैंकों से भी 750 मिलियन डॉलर जुटाए थे, जिसमें से $400 मिलियन कर्ज चुकाने और बाकी देशभर के छह एयरपोर्ट्स के विकास में उपयोग किया जाएगा। गौतम अदाणी इस समय $64.5 बिलियन की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें