अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने फिर दिखाई मानवीय संवेदना*

Share

बेसहारा बुजुर्ग महिला का तुरंत कराया उपचार।

इंदौर : मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक बार फिर अपनी मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया। जनसुनवाई में उपचार के लिए आईं बेसहारा बुजुर्ग महिला भारती ने कलेक्टर शिवम वर्मा को बताया कि उनका कोई नहीं है और बीमारी के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कलेक्टर वर्मा ने उनकी व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के देवेंद्र रघुवंशी ने त्वरित कदम उठाते हुए बुजुर्ग महिला भारती को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया।

बुजुर्ग महिला की देखभाल और अटेंडर की जिम्मेदारी एक सामाजिक संस्था (एनजीओ) को सौंपी गई, ताकि उनके उपचार और सेवा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

कलेक्टर शिवम वर्मा का यह मानवीय कदम प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण बन गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें