अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बड़ा रावला में मना इंदौर स्थापना दिवस

Share

जूनी इंदौर स्थित बड़ा रावला में शुक्रवार को इंदौर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत हुई। इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन दौलतगंज स्थित छत्रियों व बड़ा रावला परिसर में गादी पूजन किया। वहीं शाम को विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हेरिटेज वॉक की और बड़ा रावला की इमारतों, राजा-महाराज और उनके इतिहास के बारे में जाना। शनिवार को सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन यहां होगा।

विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हेरिटेज वॉक की और बड़ा रावला की इमारतों, राजा-महाराज और उनके इतिहास के बारे में जाना।

विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हेरिटेज वॉक की और बड़ा रावला की इमारतों, राजा-महाराज और उनके इतिहास के बारे में जाना।

बांसवाड़ा के व्यापारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, इंदौर में काट रहे थे फरारी, 4 गिरफ्तार

इंदौर में फरारी काट रहे राजस्थान के चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इन पर कई केस दर्ज हैं। चारों ही आरोपियों ने बांसवाड़ा के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तौसीफ, सोमिन शेख, जांबाज और आमिर खान हैं। सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है।

MGM कॉलेज के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के बाहर पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई मिलने से सनसनी फैल गई। बीआरटीएस के नजदीक शुक्रवार सुबह लोगों ने युवक का शव फंदे पर लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संयोगितगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवक का शव पेड़ से उतार कर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके ही शर्ट से बने फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या के बारे में खुलासा हो पाएगा।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बाहर पेड़ पर लटका युवक का शव।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बाहर पेड़ पर लटका युवक का शव।

पटवारी के निलंबन पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई इलाकों में फोर्स तैनात

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने और अशोभनीय टिप्पणी के मामले में पूरे सत्र के लिए निलंबित राऊ विधायक जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस शहर भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते शहर के कई इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बिजलपुर, देवगुराड़िया सहित जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र में भारी गहमागहमी को देखते हुए अतिरिक्त बल लगाया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें