अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जनसुनवाई में इंदौर पुलिस कमिश्नर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं*

Share

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करनें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करनें के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह द्वारा अति पुलिस आयुक्त अमित सिंह एवं सभी ज़ोन के अन्य अधिकारियों के साथ, आज दिनांक 14.10.25 को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने के लिये उचित कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

जनसुनवाई के दौरान आज 54 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हे पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आमजन की व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जनसुनवाई मे प्रमुख रूप से आपसी विवाद, धोखाधड़ी, जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद व महिला अपराध संबंधी एवं अन्य समस्याओं से संबंधी शिकायती आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकण हेतु तत्काल कार्यवाही करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क कर कार्यवाही के लिए बताया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें