अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*राखी के लिए अपने घर जा रहे इंदौर एसडीएम रिंकेश वैश्य सड़क हादसे का शिकार*

Share

राखी के त्यौहार पर अपने गृह नगर गए इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य रविवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वैश्य सहित परिवार केसात लोग घायल हुए है। यह हादसा शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खोकर गांव के पास हुआ।कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 

सड़क पर अचानक गाय आ गई
जानकारी के अनुसार, रिंकेश सिंह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोकर गांव में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

एक बच्चे की हालत गंभीर
कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शिवपुरी के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की और हादसे में घायल रिंकेश व उनके परिवार के लोगों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें