इन्दौर। भारतीय मानवाधिकार परिषद (HRC MP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष **आदरणीय श्री सत्यप्रकाश त्रिवेदी जी (कोलकाता)** के इन्दौर आगमन अवसर पर गांधी हाल परिसर* स्थित अभिनव कला समाज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में *केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजनेता श्री दिलीप राजपाल*, *खुलासा टूडे के प्रधान संपादक श्री असलम भाई कुरैशी जी*, *युवा समाजसेवी श्री राहुल निहोरे जी* एवं *परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सलीम शेख* प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे अतिथियों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की भावी दिशा, मानव हित एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री त्रिवेदी जी ने संगठन को नई ऊर्जा एवं स्पष्ट दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम के उत्तरार्द्ध में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर *महिला विंग* की घोषणा की गई तथा संभाग एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम में महिला शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। श्रीमती सीमा ओझा, मंजू शर्मा, सपना खन्ना, सना खान, टीना सोलंकी, नेहा लिम्बोदिया, संगीता जी, आकांक्षा जी एवं
रितु छाबड़ा जी,अलीशा खान जी सहित सभी ने अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
*डॉ. अम्बेडकर की नगरी से पधारे श्री जगमोहन सोन* द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। संभागाध्यक्ष श्री रीतेश चंदाचोरिया जी की टीम से सर्वश्री संजय सेन, मिथुन गवलाना, कमलेश चंदाचोरिया, सुनील गुप्ता, तनिष्क गुप्ता, राजेंद्र ठाकुर, शिवा लोधी एवं विपुल जैन ,सरदार मोहन सिंह,संजय अरोरा, राकेश अरोरा ,रणजीत सिंह त्रेहन,जयमल टक्कर, संत सिंह टक्कर आदि की सक्रिय उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन **श्री संदीप शर्मा जी** एवं **अलीशा खान जी** द्वारा किया गया।
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए मानवाधिकार एवं समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।






Add comment