अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

31 अक्टूबर को इंदौर को मिलेगी तीन फ्लाइट की सौगात

Share

सूरत, जोधपुर और प्रयागराज के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट

इंदौर। इंदौर को तीन नई फ्लाइट (Three new flights to Indore) की सौगात मिलने जा रही है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) 31 अक्टूबर को इंदौर से नवीन उड्डयन उड़ानों का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम एयरपोर्ट इंदौर में होगा। इस दिन इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज की सीधी उड़ान सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। मंत्री सिलावट ने इन सुविधाओं के लिए इंदौर की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। सिलावट ने इंदौर से दुबई उड़ान की संख्या बढ़ाने का अनुरोध भी केंद्रीय मंत्री से किया है।

निर्माण कार्य त्वरित गति से करें: सिलावट
जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति से पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और समय-सीमा में पूरे किये जायें। सिलावट ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान जनता को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। (एजेंसी, हि.स.)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें