अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर की मॉडल निश्चला का चयन, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए पहुंची वियतनाम

Share

इंदौर। मिस्टर एंड मिस इंटरनेशनल सेलिब्रेटी कांटेस्ट में भाग लेने के लिए इंदौर शहर की मॉडल निश्चला धारवा को चुना गया है। वियतनामकी संस्था द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। 19 सितंबर से शुरू हुई स्पर्धा 28 सितंबर तक चलेगी। इसमे करीब 40 देशों से मॉडल शामिल हुए है।

विभिन्न राउंड के जरिए कंटेस्टेंट्स को परखा जाएगा। इनमें से एक कांपीटिशन में अपने-अपने देश के परिधानों में खुद को प्रजेंट करना होगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निश्चला वियतनाम पहुंच गई है।

इस स्पर्धा में छह ग्रुप के बीच वोटिंग के माध्यम से कंस्टेंट्स को अगले पड़ाव के लिए चुना जाएगा। जो वोटिंग में टॉप करेगा वह टॉप 15 में जाएगा। उसके बाद जजिंग राउंड में परफॉर्मेंस देखी जाएगी। वोटिंग में निश्चला दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। निश्चला ने कक्षा दसवीं के दौरान ही माॅडलिंग शुर कर दी थी। वह खुद को फीट रखने के लिए योगा करती है और कथक डांस भी सीखा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें