अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर का ऑक्सीजन प्लांट भ्रष्टाचार का शिकार: 7 दिन में लगना था प्लांट , दो माह में काम भी शुरू नहीं हो सका

Share

इंदौर

इंदौर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जनता को ऑक्सीजन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस दौर में जल्द ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने संबंधी कई दावे किए गए थे, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट के काम में अब तक तेजी नहीं दिखाई दी है। यही वजह है कि कांग्रेस ने ऑक्सीजन प्लांट के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

बुधवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल चेस्ट सेंटर स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचे। यहां प्लांट के नाम पर सिर्फ एक चबूतरे को देख कांग्रेस नेता भड़क गए। संजय शुक्ला ने ऑक्सीजन प्लांट के कामों में की जा रही लेटलतीफी को लेकर शासन-प्रशासन पर निशाना साधा।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि सांसद कह रहे हैं कि हमने पिछले महीने ही कॉन्ट्रैक्टर को राशि दे दी थी। वह तब से ही टाल रहा है। नियम तो यह है कि टेंडर बुलाए जाते हैं। टेंडर के हिसाब से काम दिया जाता है। काम होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। जब सांसद बता रहे हैं कि एडवांस में राशि का भुगतान कर दिया गया है, तो मतलब साफ है कि इस कामकाज में भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार की भेंट ही इंदौर के ऑक्सीजन प्लांट चढ़ गए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग की जमीन पर ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए इंदौर के नागरिकों के द्वारा दान में राशि दी गई है। इस राशि का दुरुपयोग करते हुए मनमाने तरीके से ठेका देकर ठेकेदार को सौंप दी गई है। अब तक काम शुरू नहीं होना और उसके बाद ही प्रशासन का खामोश बैठना मिली भगत को स्पष्ट करता है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें