अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर का जलसंकट:30 सालों से होज के भरोसे सैकड़ों परिवार, 3 किलोमीटर दूर से आने को मजबूर

Share

इंदौर

इंदौर में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में बोरिंग का पानी सूख गया है तो कई जगह टैंकरों से पानी सप्लाय हो रहा है। इंदौर शहर के मध्य जेल रोड इलाके के नयापुरा में एक ही हौज में सैकड़ों पाइप से रहवासी पानी खींच रहे हैं। यहां से बिना मोटर लगाए पानी भी नहीं लिया जा सकता, लिहाजा सभी ने अपनी-अपनी मोटर भी लगा रखी है।

इस बार गर्मी अपना कहर बरपा रही है और पानी के लिए हर व्यक्ति तरस रहा है। नयापुरा क्षेत्र के रहवासियों के मुताबिक यह एक हौज 30 सालों से इलाके के आसपास 3 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों को पानी दे रहा है। इलाके में आज तक नर्मदा कनेक्शन नहीं मिल सका है। यहां पानी लेने नयापुरा के साथ-साथ, जेल रोड, काछी मोहल्ला, पत्थर गोदाम सहित कई इलाकों के लोगों को यहां रोजाना आना पड़ता है।

एक हौज में डूबे सैकड़ों पाइप।

एक हौज में डूबे सैकड़ों पाइप।

बिजली के खम्बों पर तारो का जंजाल
सड़क के पास बिजली के एक खम्बे पर तारों का जाल दिखाई दे रहा है। इससे बिजली के पोल पर कभी भी करंट फैलने का डर बना रहता है।

तारो का जंजाल

तारो का जंजाल

3 किलोमीटर से भी दूर से आते हैं पानी लेने

नयापुरा में 30 वर्षों से यहां 3 किलोमीटर से भी अधिक दूर से लोग रोजाना यहां आते हैं। नयापुरा के आसपास जेल रोड काछी मोहल्ला पत्थर गोदाम सहित कई इलाकों के लोग यहां रोजाना यहां से पानी ले जाते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें