अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मामा प्रदेश में खरामा खरामा बढ़ती अमानवीय हरकतें

Share

सुसंस्कृति परिहार

शिवराज मामा का सबसे न्यारा सबसे प्यारा प्रदेश इन दिनों जिस तरह की अमानवीय हरकतों का केन्द्र बनता जा रहा है वह खतरनाक है।इस सम्बंध में बरती गई लापरवाही साम्प्रदायिक सौहार्द्र को नष्ट करने वाली हो सकती है।इसकी शुरुआत इंदौर में चूड़ी बेचने वाले से होती है जिसको पीटकर जब तसल्ली नहीं मिलती है तो एक नाबालिग लड़की से  छेड़छाड़ की रपट लिखाई जाती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर की घटना के चंद घंटे के भीतर प्रेस कॉन्फेंस करके बता देते हैं कि चूड़ीवाला हिन्दू नाम रखकर चूड़ियाँ बेच रहा था। उसने नाबालिग से छेड़छाड़ भी की। पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से ये मारने और झूठा आरोप लगाने वाले पकड़े गए।आगे अपराधियों क्या निर्णय होता है कहा नहीं जा सकता।जब गृहमंत्री का बिना जांंच पड़ताल के यह बयान आ जाता है तो यह उम्मीद कैसे की जा सकती है।जबकि कांंच की चूड़ियां मुजफ्फराबाद से बनकर ही आती है और मुस्लिम वर्ग ही इस व्यवसाय लगा हुआ है और प्रारंभ से ही चूड़ी पहनाने का काम कर रहा है।आज यह काम क्योोंोंोोोंोो इतना गंभीर कैैेसे हो गया।दूसरी  घटना उज्जैन की सामने आई जिसमें एक वर्ग विशेष के कबाड़ी जय श्री राम के नारे लगवाए गए जिसको लेकर वर्ग विशेष को उकसाने का काम किया जा रहा है। सम्बंधित ने जब तक जय श्री राम नहीं कहा तब तक उस गरीब पर इन तथाकथित तालिबानियों का आक्रोश निकलता रहा ।बाद में इस मामले की शिकायत दर्ज हुई।कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं।

इंदौर : चूड़ी बेचने वाले ने की थी नाबालिग से छेड़छाड़, इसलिए हुई थी पिटाई,  और भी हुए बड़े खुलासे, पढ़े यहां | The Lokniti


तीसरी हृदय विदारक घटना नीमच से आई जिसमें एक आदिवासी भील बालक को चोरी का आरोप लगाते हुए इतना पीटा कि वह हाथ जोड़कर निवेदन करता रहा किंतु निर्दयी दबंगों ने उसे एक पिक अप वाहन से बांधकर ऐसा खिंचवाया कि वह मौत के मुंह में समा गया। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।इस जघन्य कांड का वीडियो जो गुनहगारों ने बनाया है देखकर आपका कलेजा हिल जाएगा ।
ये तीन घटनाएं इस बात की ताकीद करती हैं कि जिस तरह अब झूठ एक सामान्य संस्कार में शामिल हो गया है उसके बोलने वाले के प्रति घृणा के भाव नहीं जन्मते ।ठीक उसी तरह अमानवीय हरकत करने और देखने वाले के मन में रहम नहीं उपजता।इसके उत्स की ओर यदि हम जाएं तो पाते हैं कि आज जिस तरह हमारा समाज नेताओं के आचरण को ऊपर से लेकर नीचे तक बदलता देख रहा है।नेता मतलब के लिए ईमान जिस कदर खो रहा है।झूठ का विकास और उसके फायदे देख रहा है।ज़मीर को मरते देख रहा है। इंसान इंसान के बीच बढ़ती हैवानियत देख रहा है उसका असर बराबर समाज पर है।ये उसके आचरण में स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगा है।ऐसे लोगों को सरकार का अप्रत्यक्ष समर्थन भी चिंताजनक है।
सबसे बड़ी बात यह कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाहुबली सरकार की रीढ़ हैं।सम्मानित हैं,सुखी जीवन जी रहे हैं।तब क्यों ना लोग इस चाहत में इस तरह बनने की कोशिश करें। सिर्फ मामा हूं कहने से काम नहीं चलता ।चाल,चरित और चेहरा में एक रुपता होनी चाहिए।
जन्माष्टमी के दो दिन पहले जिस घर का कन्हैया इस तरह बिदा हुआ हो उस घर पर क्या बीत रही होगी?इन अमाऩवीय हरकतों को अंजाम देने वाले कसूरवार पुलिस ने पकड़ लिए हैं अब उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।ये मध्यप्रदेश पुलिस है उनका हौसला टूटने ना पाए। गृहमंत्री जी से कहें कि इतनी जल्दी अपना ज्ञान ना उड़ेलें।संघ कार्यकर्ता इस तरह के अवसरों को बढ़ाने की फिराक में हैं हीं।सुना तो यहां तक जा रहा है एक विशेष कौम से हुए हिंदू विवाहों की सूची भी बनाई जा रही जिससे चुनाव से पूर्व बदला लिया जाए । इसमें पुराने सम्बन्धों को तलाशने का काम बड़ी सक्रियता से काम चल रहा है। कहीं कहीं कुछ मामले सामने भी आ चुके हैं।
तो मामा जी से अपील है प्रदेश में, उत्तर प्रदेश से आगे जाने की जो अंदरूनी होड़ संघ ने चला रखी है उसे विराम देने की पहल करें। अमानवीय होते ये लोग हर वर्ग में मिल जायेंगे।इनके हाथ आगे कहीं आप तक ना पहुंच जाएं।उनसे सावधान रहें और हम सबकी सुरक्षा हेतु अविलंब कठोर कदम उठाने का कष्ट करें । पुलिस पर दवाब ना रहे उन्हें मुक्त होकर कार्य करने दें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें