अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हादसे की इनसाइड स्टोरी:EV चार्जिंग की चिंगारी बनी मौत, इंदौर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Share

 इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच एक घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में रबर कारोबारी और उनकी गर्भवती बहू समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं. मृतकों में 6 लोग उनके रिलेटिव थे, जो किशनगंज से एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे. यह हादसा बुधवार तड़के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ. आखिर कैसे यह भयंकर हादसा हुआ, जिसमें 8 लोग अपनी जान गंवा बैठे.

गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही
घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे. जैसे ही आग वहां पहुंची, एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए. धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

लोगों को नहीं मिला बचने का मौका
इस हादसे के समय सभी लोग गहरी नींद में थे. आग तेजी से फैलने की वजह से किसी को संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस कर रह गए.

पारिवारिक कार्यक्रम बना हादसे का कारण
बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी वजह से इस हादसे में ज्यादा लोग प्रभावित हुए.

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई समस्या
संकरी गलियों और तेज आग के कारण से फायर ब्रिगेड को राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. टीम को छत तोड़कर अंदर जाना पड़ा.

मृतकों में बच्चे भी शामिल
इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है.

Deeply pained by the loss of lives in a fire mishap in Indore, Madhya Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of the injured.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…

— PMO India (@PMOIndia) March 18, 2026

लापरवाही बन सकती है जानलेवा
यह हादसा एक बड़ा सबक है कि ईवी चार्जिंग और गैस सिलेंडर को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है और कई जिंदगियां खत्म कर सकती है. इस हादसे में उन लोगों की जान बच गई, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे.

एक चिंगारी, कई मौतें

इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों में घर के मालिक मनोज पुगलिया, विजय सेठिया समेत 3 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. घर में रखे कई गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट की आशंका जताई गई है, जिन्हें हाल ही में पारिवारिक कार्यक्रम के कारण रखा गया था. शुरू जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है. इस हादसे के दौरान घर के दरवाजे लॉक होने से रेस्क्यू में मुश्किल आई और पुलिस को दरवाजे तोड़कर लोगों को बाहर निकालना पड़ा. एसीएस अनुपम राजन ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. इसके साथ ही ईवी सुरक्षा और आधुनिक लॉक सिस्टम को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा SOP तैयार करने की बात कही गई है. इस घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें