अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*शेयर बाजार में 4 कंपनियों के IPO ओपन*

Share

शेयर मार्केटमें नवरात्रि के पहले दिन 4 कंपनियों के आईपीओओपन हो रहे हैं। इन 4 कंपनियों में 2 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। तो वहीं दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए इन चारों कंपनियों के विषय में विस्तार से जान लेते हैं …

मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ
1- Atlanta Electricals IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 687.34 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 53 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए 38 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ पर निवेशकों के पास दांव लगाने के लिए 24 सितंबर तक का मौका है।

Atlanta Electricals IPO का प्राइस बैंड 718 रुपये से 754 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, कंपनी ने 19 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14326 रुपये का दांव लगाना ही होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ की अच्छी डिमांड देखी जा रही है। जीएमपी आज सोमवार को 142 रुपये पर है।

2- Ganesh Consumer Products IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 408.80 करोड़ रुपये का है। कंपनी 40 लाख फ्रेश शेयर और 87 लाख ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 306 रुपये से 322 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 46 शेयरों एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14812 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 10 रुपये के प्रीमियम पर आज सोमवार को ट्रेड कर रहा है। यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती है।

एसएमई सेगमेंट के आईपीओ
3- Solvex Edibles IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 18.87 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए यह कंपनी 26 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 72 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसके लिए लॉट साइज 1600 शेयरों का बनाया गया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 3200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 2,30,400 रुपये हो गया है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ 0 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Prime Cable Industries IPO
कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 78 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को 3200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 2,65,600 रुपये हो गया है। इस आईपीओ का भी GMP 3 रुपये है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें