अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी ने जारी क‍िया नेतन्याहू को सीधे तौर पर मौत की खुली धमकी दी

Share

मिड‍िल ईस्‍ट में आज की रात कयामत की रात साबित होने वाली है! अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए गए अयातुल्ला अलीरजा अराफी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सीधे तौर पर मौत की खुली धमकी दे दी है. अराफी ने सत्ता संभालते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसी खौफनाक तस्वीर और संदेश शेयर किया है, जिसने अमेरिका से लेकर इज़रायल तक तहलका मचा दिया है.अयातुल्‍लाह अली खामेनेई के कत्‍ल के बाद अयातुल्ला अलीरजा अराफी को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. सत्ता संभालते ही अलीरजा अराफी ने एक्स पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजाम‍िन नेतन्याहू को मार डालने की धमकी दी है. उन्‍होंने टाइम तक बता द‍िया है. अली लारीजानी ने अमेरिका और इज़रायल पर हमला करने का ऐलान किया है.

‘टारगेट लॉक… वेट एंड वॉच’
ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अराफी ने एक्स पर इज़रायली पीएम नेतन्याहू की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर के ऊपर लाल रंग के बड़े और मोटे अक्षरों में एक खौफनाक चेतावनी लिखी गई है- TARGET LOCKED FOR TONIGHT यानी आज रात के लिए टारगेट लॉक कर लिया गया है.

अराफी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अरबी और अंग्रेजी में सीधे तौर पर हुंकार भरते हुए लिखा है, आज रात के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है. इंतजार करो और देखो. यह एक बेहद सीधा और आक्रामक इशारा है कि खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान आज रात सीधे इज़रायल के शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपना निशाना बनाने जा रहा है.

अली लारीजानी की महाविनाशक धमकी
सुप्रीम लीडर की इस खौफनाक चेतावनी के साथ-साथ ईरान के दिग्गज नेता अली लारीजानी ने भी अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ एक बेहद भड़काऊ और खतरनाक ऐलान किया है. लारीजानी ने एक्स पर लिखा, कल ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़रायल पर मिसाइलें दागीं, और उन्होंने उन्हें नुकसान पहुंचाया है. आज हम उन पर एक ऐसी ताकत से हमला करेंगे जिसका उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया होगा.

आज रात क्या होने वाला है?
ईरान के इन दोनों शीर्ष नेताओं के बयानों को एक साथ देखने पर एक बेहद डरावनी तस्वीर उभरकर सामने आती है. यह इस बात का खुला ऐलान है कि ईरान ने अब ‘आर-पार’ की जंग का बिगुल फूंक दिया है. क्या ईरान आज रात अपनी सबसे खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइलों से नेतन्याहू के आवास या उनके खुफिया सैन्य बंकरों को निशाना बनाने वाला है?

इज़रायल और अमेरिका के हाई-टेक एयर डिफेंस सिस्टम आज रात अपनी सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा से गुजरने वाले हैं. पूरी दुनिया की नज़रें अब मध्य पूर्व के सुलगते आसमान पर टिक गई हैं, क्योंकि ईरान ने साफ कर दिया है कि आज रात जो होगा, वह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ!

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें