आगर मालवा. मध्य प्रदेश के आगर मालवाजिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर मामला जिले के सुसनेर थाने में दर्ज हुआ. करीब तीन साल पहले रोहन नाम बताकर इरफान ने हिन्दू लड़की को शादी का झांसा दिया. दो बच्चों की इस मां ने आरोप लगाया कि लड़का और उसके घरवाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं. पुलिस ने मप्र धार्मिक स्वतंत्र अधि. एक्ट 2021 की धारा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

24 साल की युवती ने पुलिस को बताय कि वह मूल रूप से शुजालपुर की रहने वाली है. कॉलेज की पढ़ाई के समय इरफान ने अपना नाम रोहन बताकर नजदीकियां बढ़ाईं. 3 साल पहले घर से भागकर शादी का कॉन्ट्रैक्ट किया. युवती ने बताया कि उस दौरान उसके पास 2 लाख रुपए भी थे जो इरफान ने अपने पास रख लिए. उसके बाद दोनों साथ मे रहने लगे. इस बीच उनके बीच नजदीकियां और बढ़ीं और उन्हें 2 साल की बेटी और एक 11 महीने की बेटा है. इसी साल फरवरी में इमरान ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए युवती से निकाह कबूल करवाया और उसका नाम भी परिवर्तित कर आलिया बी कर दिया.



