विशाल कुमरावत
पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 में नवनिर्मित महाराणा प्रताप बस स्टैंड काफी लंबे समय से बनकर तैयार था कई बार तो इस बस स्टैंड का उद्घाटन भी हो चुका है लेकिन इसे सुचारू रूप से पिछली नगर पालिका नहीं चला पाई।जबकि प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान ने खुद अपने हाथों से इस बस स्टैंड का शुभारंभ किया था। उसके बावजूद भी परिषद इसे सुचारू रूप से चलाने में असफल रही, जिसके चलते वीरान पड़े बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था।

कई नशेड़ी रात के समय नशा करते और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे, यही हाल आईसर चौराहे का भी बना हुआ था शाम होते ही शराबियों की भरमार इस चौराहे पर लगी रहती थी वही मुख्य चौराहे पर बनी शराब की दुकान इन शराबियों के जमघट में चार चांद लगाती थी शहर का सबसे व्यस्त और पीथमपुर की नाक कहे जाने वाले आईसर चौराहे पर दिन-ब-दिन असामाजिक तत्व और शराबियों की घुसपैठ बढ़ती ही जा रही थी। इतनी बड़ी गंभीर समस्या को लेकर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती बाई सुरेश पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड पर बसों को सुचारू रूप से चलाना प्रारंभ किया ,आयशर चौराहे जैसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ भरे इलाके को खाली कराया गया अभी के समय सुंदरता भी बिखेरता हुआ आईसर चौराहा नजर आ रहा है। और अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने बताया कि आने वाले समय हम चौराहे पर फाउंटेन लगवाएंगे और गार्डनिंग भी कराई जाएगी रंगाई पुताई और लाइटिंग के बाद यह चौराहा अपनी एक अलग ही पहचान प्रदेश में भी बिखेरेगा। वहीं क्षेत्र में अभी भी कई बस और वाहन बस स्टैंड को छोड़कर अन्यत्र स्थानों पर खड़े रहते हैं प्रशासन को इस मुहिम में नगर पालिका परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए जिससे आने वाले समय में पीथमपुर के यातायात को पूर्ण रूप से काबू में किया जा सकेगा । अगर ऐसे ही हालात बिगड़ते रहेंगे तो आने वाले समय में ट्रैफिक के कारण काफी परेशानियों का सामना पीथमपुर को करना पड़ सकता है।





