अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर में किराए का ठिकाना ढूंढना बड़ा कठिन,यहां सबसे सस्ते किराए के मकान और फ्लैट्स*

Share

इंदौर जैसे बड़े शहर में किराए का ठिकाना ढूंढना बड़ा कठिन काम होता है, खासकर जब आप शहर में नए हों. लेकिन अब आपकी परेशानी खत्म होने जा रही है. तो चलिए आपको बताते हैं किस जगह पर आपको मिल सकते हैं सबसे बढ़िया और सबसे सस्ते किराए के मकान और फ्लैट्स.

houses

इंदौर में हजारों लोग दूर-दूर से रहने आते हैं, कोई अपना करियर बनाने आता है, कोई पढ़ाई करने तो कोई जॉब ट्रांसफर के बाद. अगर इस शहर में आप कोई अपना किराए का ठिकाना ढूंढ रहे हैं जो किफायती भी हो, सुरक्षित भी हो और बेहतरीन हो, तो नीचे दिए गए ये कुछ लोकेशंस आपके लिए सही हो सकती हैं.

in rent

भंवरकुआ से लेकर सुदामा नगर तक कुछ कॉलोनियां सुविधाओं से भरपूर हैं, साथ ही यहाँ से शहर के मुख्य स्थल भी नजदीक पड़ते हैं. इन जगहों पर आपको सबसे सस्ते रूम मिलेंगे. इतना ही नहीं, सस्ते होने के साथ-साथ ये इलाके आपको शहर से भी जोड़े रखेंगे.

cheapest rent in indore

पाटनीपुरा, इंदौर के पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गिना जाता है, पाटनीपुरा की खासियत यह है कि यह मुख्य जगह जैसे रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड से ज्यादा दूर नहीं है. यहाँ स्थानीय दुकानें, स्ट्रीट फूड और दैनिक जरूरत की चीजें सस्ते दामों पर मिलती हैं, साथ ही प्रेसिडेंशियल होने की वजह से यहाँ किराया भी कम ही होता है.

अगर आप नौकरी पेशा हैं और परिवार के साथ रहते हैं, तो सुदामा नगर एक बेहतरीन विकल्प है, यह विशाल और विकसित आवासीय कॉलोनी है. सुदामा नगर में आपको 1BHK और 2BHK अपार्टमेंट/मकान दोनों ही विजय नगर जैसे क्षेत्रों की तुलना में काफी कम किराए पर मिल सकते हैं. हालाँकि, यह सेंट्रल इंदौर से थोड़ा दूर है, लेकिन यहाँ की चौड़ी सड़कें, पार्क और स्थानीय बाजार इसे रहने के लिए एक आरामदायक जगह बनाते हैं.

indore rent flats

भवरकुंआ इंदौर का सबसे बड़ा स्टूडेंट हब है. खंडवा रोड पर स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कारण यह इंदौर के सबसे सस्ते रिहाइशी इलाकों में से एक है. यहाँ भंवर कुंआ या भोलाराम उस्ताद मार्ग छात्रों की पहली पसंद होता है. किराए की सस्ती दरें यहाँ 1RK/1BHK फ्लैट्स 3 से 4 हज़ार रुपए में उपलब्ध हो जाते हैं, साथ ही PG/Hostels भी काफी ज्यादा हैं. भंवरकुआँ में छोटे मकान, पुराने अपार्टमेंट और स्वतंत्र कमरों की भरमार है, जिनका किराया शहर के पॉश इलाकों जैसे विजय नगर या पलासिया की तुलना में काफी कम होता है.

indore cheapest rent

इंदौर का सुखलिया शहर के बीचों-बीच एक ऐसी जगह है, जहाँ आपको सस्ते फ्लैट मिल जाएंगे. सुखलिया में नए निर्माण की तुलना में पुराने मकानों और अपार्टमेंट्स की संख्या अधिक है, जो कम किराए का मुख्य कारण है. यह क्षेत्र देवास नाका और एबी रोड के पास होने के कारण व्यावसायिक क्षेत्रों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. यहाँ की गलियों में आपको छोटे, रेंटेड घर और कमरों के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जो छात्रों और छोटे परिवारों के बजट में फिट होते हैं.

flats

निरंजनपुर, लक्ष्मी नगर और देवास नाका, यह तीन जगह ऐसी हैं जो इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र और कॉरपोरेट कार्यालयों के एकदम पास में हैं. यहाँ आपको 5 से 6 हजार रुपए तक में बढ़िया सेमी फर्निश्ड फ्लैट मिल जाएगा. सुरक्षित होने की वजह से काम करने वाले युवाओं के लिए भी यह क्षेत्र पहला विकल्प होता है. इसके अलावा, यह इलाका सार्वजनिक परिवहन, खासकर बस सेवाओं, के माध्यम से शहर के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें