अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गलती जनता की थी

Share

कुछ लोग
बैंक की लाइन में मर गए खड़े खड़े
कुसूर उनका था,
जोर नही था गर पैरों में
तो क्यों खड़े हुए

कुछ लोग पलायन में मर गए
रेलवे ट्रैक पर गडमड मिली उनकी रोटियां और बोटियाँ
कुसूर उनका ही था
रेलवे ट्रैक सुस्ताने की जगह थोड़े ही है,
कोई जिंदा बचा होता उनमे तो बताता
कि सुस्ताये नही थे वे
सामूहिक आत्महत्या थी वह

कुछ लोग मर गए सरकार से हक मांगते हुए
हक किस बात का
जब चुना है तो ईश्वर समझो उसे
ईश्वर पर विश्वास करो
अविश्वास में मरे वे सब
उनकी ही गलती थी

कुछ लोग महामारी में मर गए
उनका तो पक्का ही कुसूर था
जब फेफड़े नहीं झेलते महामारी
तो क्यों आये चपेट में

जनता जो जनार्दन थी
दनादन मानने लगी कि भूल उनकी ही थी
उन्होंने भूल मानी अपनी और ऑक्सीजन नही मांगी
उन्होंने भूल मानी अपनी और शांति से मर गए
उन्होंने भूल मानी अपनी
और चुपचाप बहा आये परिजन गंगा में

गंगा रोई
ईश्वर नही रोया

गंगा हैरत में थी
कि ईश्वर प्रलय चुन रहा है
ईश्वर मुतमईन था कि मर कर भी जनता
उसे ही ईश्वर मान रही है।

वीरेंदर भाटिया।।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें