अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 यह ताना बाना बदलेगा

Share

मुनेश त्यागी

कुछ मैं बदलू कुछ तुम बदलो,
ये सारा जमाना बदलेगा
ये जुल्म का ताना बदलेगा,
ये सितम का बाना बदलेगा।
यह चमन हमारा सबका है,
यह वतन हमारा सबका है
चाहे जुदा हो राह मगर,
जीवन का तराना बदलेगा ।

ईश्वर की कसम अल्लाह की कसम,
यह लूट का शासन बदलेगा
जातिवाद सांप्रदायिकता का,
रिश्वत का जमाना बदलेगा
आवाज जरा कुछ और बढ़ा,
रफ्तार जरा कुछ और बढ़ा
शीशे को बदल साकी को बदल,
यह सारा मयखाना बदलेगा।

मजदूर आ किसान आ,
वतन के नौजवान आ,
जुल्म के बंधन तोड़ के आ,
चुप रहना भी छोड़ के आ
ताकत को बढ़ा ऐके को बढ़ा,
जीने का तरीका बदलेगा
संघर्ष का दामन थाम के आ,
जीवन का फसाना बदलेगा।

गंगा जमुना सतलज कहरी,
ये नील गगन परबत कहरे
सूरज चंदा तारे कहरे,
यह जुल्मी जमाना बदलेगा
मेरा मन कहरा मेरा तन कहरा,
जीवन का तराना बदलेगा
भगत सुभाष बिस्मिल कहरे,
यह ताना बाना बदलेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें