*जेल महा निरीक्षक ने विशेष बातचीत में कई मुद्दों पर किया ऐलान*
भोपाल ।मध्य प्रदेश के जेल महानिरीक्षक वरुण कपूर ने कहा है कि मध्य प्रदेश की जेलों में भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें हैं । बंदियों की खुराक से लेकर उन्हें पैसे लेकर पैरोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई शिकायतें आई है । जिन पर जेल विभाग जांच कर कर सख्त कार्यवाही करेगा । सभी जेलों को भ्रष्टाचार मुक्त किए जाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे तथा अपराधी किस्म के अधिकारियों को लूप लाइन में डाला जाएगा। उक्त बातें वरुण कपूर ने पत्रकार अख्तर हुसैन से एक विशेष मुलाकात में कहीं वे भोपाल मुख्यालय पर अख्तर हुसैन से बात कर रहे थे ।
मध्य प्रदेश की जेल में अपराधी किस्म के अधिकारियों की नियुक्ति और जेल के अंदर चल रहे गोरख धंधे को लेकर जेल महानिरीक्षक वरुण कपूर सख्त हैं। उनके पास जेल के भ्रष्टाचार की कई शिकायतें भी पहुंची है जिन पर जांच कर कार्रवाई का मन वरुण कपूर ने बनाया है । गत दिनों भोपाल में अपने मुख्यालय में इंदौर के पत्रकार अख्तर हुसैन से मुलाकात में उन्होंने जेल सुधार को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने अख्तर हुसैन के कई सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की कई सेंट्रल जेल, जिला जेल और उप जेलों को लेकर काफी शिकायतें आ रही है ।
इन शिकायतों को जेल विभाग ने गंभीरता से लिया है।
बातचीत में श्री वरुण कपूर ने बताया कि सभी शिकायतों की बारीकी से जांच हो रही है । उन्होंने स्वीकार किया कि यह भी शिकायत है कि कई संगीन अपराधों के आरोपी मुलजिम जेल में अधिकारी बनकर बैठे हुए हैं ,जिसके कारण जेलों का पूरा माहौल बिगड़ा हुआ है । जेल के अंदर विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ किस तरह से पहुंचते हैं और बंदियों को उपलब्ध कराए जाते हैं, इसकी भी शिकायतें हैं । साथ ही जेल के अंदर चौक को नीलामी पर उठाए जाने और वहां पर बंदियों से वसूली किए जाने की भी शिकायतें हैं ।
अख्तर में कई जेल के अधिकारियों के घरों पर कर्मचारियों से अर्दली के रूप में काम कराए जाने की जानकारी भी जेल महानिरीक्षक को दी। उन्होंने बताया कि कई है लोगों के घर पर जेलों में जितना स्टाफ कार्यरत है, उससे भी ज्यादा कर्मचारियों के रूप में जेलर के निवास पर काम करते हैं यह संख्या कहीं 10 कहीं 20 तक है।
इन सब शिकायतों पर जेल विभाग गंभीर है तथा जल्द ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगा ।
अख्तर हुसैन ने कई जेल अधिकारियों की स प्रमाण जानकारी वरुण कपूर को दी ।जिस पर उन्होंने कहा कि वे इन सब मामलों की जांच कराएंगे तथा हर संभव कोशिश करेंगे की जेल का वातावरण सुधरे और अपराधी किस्म के अधिकारियों को लूप लाइन में डाला जाए।





