इंदौर। कोरोना महामारी के चलते जहां सरकारी व्यवस्थाएं पूरी तरह विफल हो रही है वहीं कई सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं चिकित्सा सेवा और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने में जी-जान से जुटी हुई है । इंदौर में पिछले कई सालों से बालिकाओं की शिक्षा के लिए जुटी हुई संस्था अहमद रजा एजुकेशन सोसायटी और जामिया फातिमा मदरसा ने जब देखा कि कोरोना आपदा के दौरान लोग आक्सीजन और इंजेक्शन के लिए परेशान हो रहे हैं तो संस्था के संचालक गुणों ने 10 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया । पिछले 2 महीने से चल रहे इस अभियान में 300 से ज्यादा परिवारों को प्राणवायु उपलब्ध कराकर इन संस्थाओं ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
अहमद रजा एजुकेशन सोसाइटी और जामिया फातिमा द्वारा करोना काल में मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की यह संस्था 2005 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है शहर के हालात को देखते हुए परेशान लोगों की मदद के लिए अब स्वास्थ्य में भी आगे आई है संस्था के सेक्रेटरी मोहम्मद शाहिद नूरी ने बताया संस्था इस तरह आगे और भी काम अंजाम देती रहेगी इस मौके पर मौजूद इरशाद खान आरिफ मुल्तानी अमान खान असलम खान शहजाद अहमद आबिद अली इत्यादि लोग मौजूद थे
कोरोना आपदा में जामिया फातिमा मदरसा चिकित्सा सेवा में जुुुटा





