अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जार जार रोया जीरापुर:परिवार के छह लोगों की एक साथ उठी अर्थी; खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे, सड़क हादसे में हुई थी 8 की मौत

Share

राजगढ़

राजस्थान में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए सोनी परिवार के छह लोगों का अंतिम संस्कार जीरापुर में कर दिया। दो रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार मक्सी में कल किया जाएगा। एक कुनबे के 8 लोगों की मौत से पूरा जीरापुर गांव स्तब्ध है। आसपास के गांवों तक में मातम पसरा रहा। इतने भीषण सड़क हादसे की खबर जिसने सुनी सन्न रह गया। हर आंख झलक आई।

ये सभी जीप से खाटू श्यामजी के दर्शन करने गए थे। लौटते समय टोंक जिले के सदर थाना इलाके में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत हो गई। इसमें परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुए। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

शाम करीब 5.30 बजे शव जीरापुर लाए गए। श्याम सोनी, राम बाबू, ललित, नयन, अक्षिता और बबली को सुंदर सोनी ने मुखाग्नि दी। बबली की दो माह पहले ही सगाई हुई थी और मई में उसकी शादी होनी थी। इस दौरान स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि और कई जनप्रतिनिधि भी यहां पहुंचे। सुंदर सोनी की चचेरी बहन ममता पति दिलीप और उसके बेटे अक्षत का अंतिम संस्कार मक्सी में गुरुवार को होगा।

एक ही परिवार के छह लोगों की अर्थी सजाई गई।

अंतिम यात्रा के दौरान परिजन को मुश्किल से संभाला गया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें