अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रेखा की वजह से बुरा बर्ताव करती हैं जया बच्चन-हनीफ जवेरी

Share

बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन के बुरे व्यवहार को अक्सर ट्रोल होना पड़ता है। एक्ट्रेस कई मौकों पर पैपराजी और अपने फैंस पर भड़क चुकीं हैं। एक्ट्रेस के इस बर्ताव पर कई मीम्स और वीडियो भी बने जो खूब वायरल हुए। एक्ट्रेस को गुस्सैल स्वाभाव का कहा जाने लगा। अब जया बच्चन के बुरे बर्ताव के पीछे के कारण का खुलासा हुआ है। लेखक हनीफ जावेरी ने अपने एक इंटरव्यू में जया बच्चन के बुरे बर्ताव का कारण एक्ट्रेस रेखा को बताया है।

जया बच्चन के कई वीडियो सामने आते हैं जिसमें उन्हें पैपराजी या किसी फैन को डांटते हुए देखा जाता है। कई बार तो वो फोटोज लेने के लिए तक मना कर देती हैं। अब हनीफ जावेरी ने अपने इंटरव्यू में जया के इस बर्ताव पर बात की है। लेखक ने बताया जया बच्चन का ऐसा बर्ताव एक नाम की मौजूदगी की वजह से हो सकता है और वो हैं रेखा। हनीफ आगे अपने इंटरव्यू में कहते हैं, “वो अपना रौब या पॉवर बताने के लिए ऐसी हो गईं हैं। कहीं वो सही भी हैं, कहीं लगता है वो गलत भी हैं।”

हनीफ ने आगे कहा, ” ये पर्सनल है। कभी नेचर है इंसान का की कुछ बोल देता है। कभी मूड अच्छा है, कभी खराब है। जहां तक मेरा ख्याल है, जया जी दिल की बहुत साफ़ लेडी हैं। एक चीज याद रखो, जो इंसान मुंह पे बोल दे न वो साफ़ रहता है दिल का। उसके दिल में कपट नहीं होती है और जया जी में वी चीज है।”

अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच अफेयर की खबर उड़ी थी। ऐसी खबरें थीं कि शादीशुद अमिताभ बच्चन भी रेखा को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म के सेट पर शुरू हुई और फिर फिल्म सिलसिला में दोनों को आखिरी बार स्क्रीन पर साथ में देखा गया। हालांकि, जया ने अपने एक इंटरव्यू में दोनों के अफेयर की खबर को ख़ारिज किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें