अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जीतन राम मांझी के बगावती तेवर,एनडीए से राज्यसभा सीट की मांग*

Share

जीतन राम मांझी का एनडीए से राज्यसभा सीट की मांग की है. उन्होंने खुले मंच से कहा है कि यदि उन्हें एक सीट नहीं मिली, तो वह एनडीए छोड़ देंगे, और दो बार बेईमानी का आरोप भी लगाया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं, जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की है. प्रधान मंत्री मोदी ने इस जीत के लिए महायुति को बधाई दी. कुल 288 नगर अध्यक्षों में से महायुति ने 207 सीटों पर कब्ज़ा किया, जबकि महा विकास आघाड़ी सिर्फ 44 सीटों तक सीमित रही. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही, वहीं उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टियां दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाईं.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की अनदेखी होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। गया के हरिदास सेमिनरी हॉल में नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह के दौरान मांझी ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व और रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

राज्यसभा सीट पर वादे की याद दिलाई

जीतन राम मांझी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने उनसे दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का वादा किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में मंत्री बनाने के लिए धन्यवाद तो दिया, लेकिन राज्यसभा सीट को लेकर अपनी नाराजगी नहीं छिपाई। उन्होंने टीवी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि 7 में से 5 सीटों का बंटवारा भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच हो गया है, जबकि ‘हम’ को खाली हाथ रखा गया है।

बेटे संतोष सुमन को सख्त हिदायत

जीतन राम मांझी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष सुमन को कड़े लहजे में कहा कि अगर उन्हें पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है, तो उन्हें मंत्री पद का मोह त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के समय पार्टी नेतृत्व ने डटकर अपनी मांग नहीं रखी और मुंह नहीं खोला। मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है। अगर वो ज्यादा सीटों पर लड़ते, तो आज ‘हम’ एक राष्ट्रीय पार्टी होती।

मंत्री पद की चिंता नहीं

जीतन राम मांझी ने भविष्य की राजनीति के लिए कड़ा संकेत देते हुए कहा कि अगर पार्टी अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ती, तो आसानी से 6 प्रतिशत वोट हासिल कर लेती और उसे मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा मिल जाता। मांझी ने दो-टूक कहा कि उन्हें मंत्री पद की चिंता नहीं है। अगर पार्टी मजबूत होगी और ज्यादा सीटें जीतेंगी, तो मंत्री और मुख्यमंत्री पद खुद चलकर आएंगे।

मीडिया से बात करते हुए मांझी ने स्पष्ट किया कि वे अभी भी राज्यसभा सीट पर अपना दावा नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधान सचिव को मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में रहने का मतलब यह नहीं कि हम अपना वाजिब हक मांगना छोड़ दें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें