इंदौर
वेयर हाउसिंग कंपनी जेआरजी ग्रुप पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग इंदौर द्वारा मंगलवार को शुरू की गई कार्रवाई शुक्रवार शाम को खत्म हुई। शहर में व दिल्ली में हुए छापे में शुक्रवार को 13 करोड़ का और अघोषित लेन-देन सामने आया।
इस तरह कुल आंकड़ा 182 करोड़ पर पहुंच गया है। वहीं विभाग को 15 से अधिक बॉक्स भरकर दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें मुख्य तौर पर लेनदेन की रसीदें, सौदों के करार आदि हैं, जिनकी विभाग द्वारा विस्तार से जांच की जाएगी। जिनके भी नाम इन लेन-देन में आए हैं, उन सभी को समन जारी कर पूछताछ की जाएगी।
300 लोगों के नाम विभाग को पता चले हैं लेन-देन में : विभाग को करीब 300 लोगों के नाम इन लेन-देन में मिले हैं। सौ से ज्यादा बैंक खातों की डिटेल, 12 बैंक लॉकर से कैश, ज्वेलरी और दस्तावेज लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रुप के साथ जमीन खरीदी में कई लोगों ने नंबर 2 में निवेश किया है। इन सभी को आयकर नोटिस दिया जाएगा।





