डॉ. प्रिया
जंकफूड संबंधी आइटम बाजार में खूब बिकते हैं। ऐसे पैक्ड फूड को हमारे घरों में सजा दिया जाता है। इनको हम बड़े चाव के खाते हैं. हमारे स्वास्थ्य के लिए इनका सेवन खतरनाक है।
_जानिए आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं फास्ट फूड :_
*1. कोल्ड ड्रिंक :*
अनुभव कहते हैं मार्केट में तमाम तरीके की कोल्ड ड्रिंक अलग-अलग ब्रांड की मौजूद हैं। जिसे गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादा से ज्यादा पीते हैं। पीने से पहले लोगों को जान ले चाहिए की सेहत के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना कितना फायदेमंद है।
इसके सेवन से लिवर, किडनी, दांत, ऑस्टियोपोरोसिस, डिप्रेशन, दिल से संबंधित बीमारी आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इसके अधिक सेवन से बॉडी में शुगर की मात्रा भी अधिक होने लगती है। यह भी बीमारी की वजह बन सकता है। इससे बचाव के लिए सीमित सेवन करें या पूरी तरह बंद ही कर दें।
*2. हॉट डॉग :*
डाइटीशियन के अनुसार इस डिश को विदेश की कंपनी ने बनाना शरू किया था। हॉट डॉग का सेवन आपने न किया हो ऐसा संभव नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन करने शरीर को हानि कितनी होती है।
खासतौर से नॉन वेज हॉट डॉग और भी ज्यादा नुकसानदेह होते हैं। इनमें मांस के साथ आने वाले कुछ हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जो समय के साथ बढ़ते जाते हैं। यह हमारे पेट और लंग्स दोनों को नुकसान पहुंचाता है। फिर भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके सेवन से बॉडी को नुकसान होता है। इसका सेवन कम कर परिवार और खुद को सेफ करें।
*3. पैक्ड सैंडविच :*
सैंडविच को विदेशी कई कंपनी बनाती हैं। ऐसा भी नहीं है कि कंपनी स्वाद के मामले में कोई समझौता करती हों। स्वाद बिल्कुल बेहतरीन होगा। जिससे आपका मन ज्यादा से ज्यादा खाने को करेगा। लेकिन इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, यह भी ज्ञात होना चाहिए।
पेट में इसे समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ब्रेकफास्ट में इसका हर रोज सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।
*4. कृत्रिम पनीर :*
दुनिया में जितनी जनसंख्या है, उसके मुताबिक तो दूध का उत्तपादन बहुत कम है। ऐसे में लाज़मी है कि शुद्ध पनीर बाजार में मौजूद हो इसकी कोई गारंटी भी नहीं है। पनीर जिस तहर पैक किया जाता है, प्रतीत होता है बिल्कुल ताजा है।
मगर इसमें ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव, वनस्पति तेल होता है। यह हमारी बॉडी के लिए सही नहीं है।
शरीर को नकली सामग्री स्वस्थ नहीं बना सकती है। शरीर को सही रखने के लिए जरूरी है कि बगैर मिलावट के तैयार हुई चीज का सेवन करें।
*बेहतर है घर का बना खाना :*
आहार विशेषज्ञ अनुभव सक्सेना कहते हैं, “फास्ट फूड की दुनिया बहुत बड़ी हो चुकी है। और घरेलू आइटम को लोग कम खाना पसंद करते हैं। जबकि बाजार में बिकने वाले आइटम हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
घरेलू आइटम से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता है। संतुलित और पोष्टिक भोजन करने से सेहत हष्ट-पुष्ट रहती है। बीमारी भी पास नहीं आती। शरीर को फिट रखने के लिए पोष्टिक आहार का सेवन करें।





