अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कड़कनाथ की बांग और मंत्री जी की मांग

Share

हृदेश धारवार/9755990990*

मध्यप्रदेश के एक कद्दावर नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री इन दिनों कड़कनाथ को लेकर खासे चर्चा में हैं। बताया जाता है जब मंत्री जी झाबुआ के चुनाव प्रभारी थे तब वहां से कड़कनाथ के 3 चूजे अपने साथ ले आये थे,और उन्हें  अपने शासकीय निवास पर ही पाल रहे हैं। वे  चूजे अब पूर्णरूप से वयस्क हो गए हैं। मंत्री जी का ध्यान भी बार बार कड़कनाथ की तरफ आकर्षित हो रहा है। कड़कनाथ की बांग के कारण मंत्री जी की मांग भी बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं मंत्री जी अपने स्टाफ से कड़कनाथ की खैरियत के बारे में भी पूछते रहते हैं। बढ़ती सर्दी के बीच  कभी भी मंत्री जी की मांग पर कड़कनाथ की बांग बंद हो सकती और वो मंत्री जी का निवाला बन सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कड़कनाथ पूरे देश मे प्रसिद्व हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें