अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कैलाश विजयवर्गीय ने उमंग सिंघार के लिए औकात में रहो, जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, उमंग ने ऐसे दिया जवाब; CM मोहन यादव को मांगनी पड़ी माफी

Share

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन जमकर हंगामा हुआ, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बीच जमकर गहमागहमी हुई. जब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोल रहे थे, तो उन्होंने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर विजयवर्गीय पर निशाना साधा. इस पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया.मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार के बीच जोरदार बहस हुई और कई अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया. बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबकी तरफ से माफी भी मांग ली, लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघार ने जवाब दिया है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
दोनों तरफ के आरोप-प्रत्यारोप और टकराव की स्थिति को देखते हुए 7 बार विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए औकात में रहो, जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया. जिसे लेकर कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग कर डाली.

उमंग सिंघार ने दिया जवाब
अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी दिखाई है. उन्होंने लिखा है कि माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी, मैं अपनी औकात में हूं. मेरी औकात मध्यप्रदेश की 7.5 करोड़ जनता के सवालों को आपकी अहंकारी सत्ता के सामने मुखरता से रखने की है. मेरी इसी औकात ने आपको इतना बौना बना दिया कि आपके अंदर का असली चेहरा बाहर आ गया, मेरी इसी औकात ने आपको भागीरथपुरा पर बहस करने पर मजबूर किया.

ये अपशब्द केवल उमंग सिंघार या किसी एक नेता प्रतिपक्ष के लिए नहीं थे. यह मध्यप्रदेश की 7.5 करोड़ जनता का अपमान है. जनता को कीड़े-मकोड़े समझने की मानसिकता रखने वाले मंत्री विजयवर्गीय ने असल में अपने अहंकार का परिचय दिया है. 35 परिवार उजड़ गए, लोग बेघर हो गए और सवाल पूछने पर ‘औकात में रहो’ कहा जाता है?

उन्होंने लिखा है कि सत्ता का मद इतना चढ़ गया है कि जनप्रतिनिधि खुद को जनता से ऊपर समझने लगे हैं. याद रखिए मंत्री जी, लोकतंत्र में असली ताकत जनता है, कुर्सी नहीं. जिस जनता को आप औकात याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, वही जनता चुनाव के दिन असली औकात दिखाती है. मध्यप्रदेश अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. अहंकार और असंवेदनशीलता से चलने वाली निकम्मी सरकार को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना जानती है.

बाद में मुख्यमंत्री ने सबकी तरफ से मांगी माफी
विधानसभा में हंगामे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबकी तरफ से माफी मांग ली. वहीं उमंग सिंघार ने इस पर भी खेद व्यक्त किया. बाद में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कई बार हो जाता है. सदन के अंदर गलती स्वीकार करना सामान्य बात है.

कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल
इस पर उमंग सिंघार बिगड़ गए और उन्होंने कहा कि वह हर बात प्रमाण के साथ कहते हैं और जरूरत पड़ने पर सबूत दिखा भी सकते हैं. बस इसी पर कैलाश विजयवर्गीय भी ताव में आ गए और उन्होंने उमंग सिंघार से औकात में रहने की बात कर दी. इस पर दोनों नेताओं के बीच बहस तेज हो गई और दोनों दलों के कई विधायक भी खड़े हो गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान सदन की कार्यवाही भी प्रभावित होती रही. कांग्रेस ने विजयवर्गीय को माफी के लिए भी घेरा. फिर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

बाद में जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो विपक्ष की तरफ से हंगामा किया गया. बाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह व्यवहार पक्ष-विपक्ष की तरफ से सही नहीं है. मुझे ऐसे आचरण की आशा नहीं थी. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा में खुद अपने व्यवहार से खुश नहीं हूं. मुझे कभी सदन में गुस्सा नहीं आया. आज पहली बार ऐसा हुआ है. मैं नेता प्रतिपक्ष से स्नेह रखता हूं.

ADVERTISEMENT

CM मोहन यादव ने सबकी तरफ से मांगी माफी
फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबकी तरफ से माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि सदन में जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं. इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैं संसदीय मर्यादा में रहता हूं. मेरे हावभाव से, मैंने गलत कहा तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. मैं सीएम की भावना का सम्मान करता हूं. उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है. जब प्रदेश की बात होगी. सदन की बात होगी, तो कभी मेरा अहम बीच में नहीं आएगा.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें