अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास पढ़ेंगे मध्य प्रदेश के बच्चे?- कैलाश विजयवर्गीय 

Share

पूरा मध्य प्रदेश राममय है। दिवाली से पूरा प्रदेश जगमग है। इस उत्सवी माहौल में एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि मध्य प्रदेश में बच्चों को राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास शिक्षा में समावेश किया जा सकता है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंदौर के पितृ पर्वत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भव्य कार्यक्रम के आयोजन किए थे। अयोध्या में जब भव्य कार्यक्रम चल रहा था तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आनंदित होकर लोगों के साथ राम भजन गा रहे थे। भजन गाने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की है। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि है कि राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को हम शिक्षा में समावेश करने की कोशिश करेंगे।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन का इतिहास 550 साल पुराना है। इसे लेकर सबसे राजा रणवीर सिंह ने आंदोलन किया था। 75000 सेना को लेकर राम जन्मभूमि को बचाने के लिए आक्रमण किया था। बाबर के पास 10 लाख लोगों की सेना थी। इसलिए सफल नहीं हो पाए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उसके बाद अन्य राजाओं ने भी कोशिश की। हम युवा पीढ़ी से अपील करेंगे कि इसका इतिहास पढ़ें। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को शिक्षा में समावेश करेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस आंदोलन के लिए बहुत लोगों का बलिदान हुआ है। इसमें लाखों लोगों का बलिदान है। तब जाकर आयोध्या में राम मंदिर ने आकार लिया है। हम देश-दुनिया के लोगों को बधाई देते हैं। भगवान राम से प्रेरणा लेकर हमलोग काम करेंगे तो रामराज्य आएगा। उनके जीवन धैर्य, मर्यादा और बड़ों का सम्मान करना सीखे। हम दुश्मन को भी दुश्मन की दृष्टि से नहीं देखें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी लोग समाज सेवा कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत 2047 में सबसे ताकतवर देश होगा। भगवान राम की कृपा से ये सब कुछ संभव होगा।गौरतलब है कि इंदौर में 40-50 जगहों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए है। सभी जगहों पर अयोध्या से हो रहे लाइव प्रसारण को देखा गया है। पूरे शहर में राम मंदिर को लेकर भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें