अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कैलाश विजयवर्गीय की हनुमान जी से बात?

Share

इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरुआत हुई। इसे लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इसकी प्रेरणा उन्हें हनुमान जी ने ही दी है। विजयवर्गीय के मुताबिक उन्हें हनुमान जी ने कहा कि एक करोड़ पेड़ ज्यादा हो जाएंगे, इसलिए 51 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने संकल्प लिया कि इस शहर का टेम्प्रेचर कम से कम 5 डिग्री कम करेंगे और हर साल 51 लाख पेड़ लगाएंगे। मुझे कहते हुए गर्व है कि मैंने यहीं संकल्प लिया। हनुमान जी के सामने। मैंने कहा हनुमान जी 1 करोड़ पेड़ लगाए तो उन्होंने बोला मन ही मन में.. कि ज्यादा हो जाएंगे जरा.. तो फिर मैंने 51 लाख का संकल्प लिया। पता नहीं कहां से हनुमान जी ने प्रेरणा दी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में पहले 36-38 डिग्री तक का तापमान हुआ करता था। मालवा में कभी भी 40 से अधिक टेम्प्रेचर नहीं हुआ, लेकिन इस बार 48 डिग्री पहुंच गया। यह बड़ी समस्या है। मैनें तभी संकल्प लिया और कहा कि 5 साल में 5 डिग्री टेम्प्रेचर कम करना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें