अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मौत की अफवाह पर कल्याण सिंह का ट्वीट, कहा- प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से ठीक हो रहा हूं

Share

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इस बीच कल्‍याण सिंह के न‍िधन की अफवाह भी उड़ रही है। ऐसे में पूर्व मुख्‍यमंत्री की तरफ से बकायदा ट्वीट करके बताया गया है क‍ि वो एकदम स्‍वस्‍थ्‍य हैं। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा, ‘प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और आप सभी देश और प्रदेशवासियों के प्रार्थना और स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।’

पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण स‍िंह को स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर एसजीपीजीआई ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है। बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने बताया क‍ि सीन‍ियरों डॉक्‍टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। एसजीपीजीआई के डायरेक्‍टर प्रो आर के धीमन खुद उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

https://twitter.com/KalyanSinghUP/status/1413401337794994176?s=20

पीएम मोदी ने जाना हाल
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की अटकलों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया कि उनका इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने कल्याण सिंह के पोते से बात की और उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के दौरान कल्याण सिंह ने उन्हें भी याद किया। पीएम मोदी के इस ट्वीट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रीट्वीट किया है।

‘कल्याण सिंह ने मुझे याद किया’
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘मुझे यह जानकारी बेहद खुशी हुई कि जेपी नड्डा जी के साथ बातचीत में कल्याण जी ने मुझे याद किया। कल्याण जी के साथ बातचीत की मेरी भी कई यादें हैं। उनमें से कई यादें दोबारा ताजा हो गईं। उनसे बात कर हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें