अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आखिर मेरा कसूर क्या था.. थीम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-कमलनाथ

Share

कमलनाथ इंदौर पहुंचे, पटवारी ने की अगवानी

इन्दौर।

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा- धर्म का ठेका क्या भाजपा ने ले रखा है? छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर हमने बनाया है। मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि वह प्रदेश को सुरक्षित रखेगी। इस बार चुनाव में हमारी थीम है- आखिर मेरा कसूर क्या था? कमलनाथ ने ये बातें इंदौर में कहीं। उनके साथ सांसद शशि थरूर भी यहां पहुंचे। थरूर ने कहा- इस सरकार में हमारा संविधान खतरे में है।

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि भाजपा संगठन से होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करना है। प्रदेश में व्यापारी परेशान हैं। हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा मध्यप्रदेश देना चाहते हैं। ऐसा प्रदेश जहां भ्रष्टाचार, मिलावट आदि ना हो। इंदौर शहर अध्यक्ष को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति से संगठन नहीं चलता। यहां हर कार्यकर्ता कमलनाथ है।

 विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जीतू पटवारी निलंबन के बाद एक तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से दूरी बनाकर चल रहे थे। पटवारी को संगठन का साथ नहीं मिला और वे इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ गए थे। पिछले दिनों बावड़ी हादसे में जब कमलनाथ इंदौर आए थे तब भी पटवारी उनके साथ नजर नहीं आए थे। इसको लेकर भी कई प्रकार की राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म था, लेकिन आज उन्होंने इस पर विराम लगाने की कोशिश की। आज सुबह कमलनाथ की आगवानी करने वे उनके पहुंचने के 15 मिनट पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए।

आज सुबह कमलनाथ जब इंदौर पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए संगठन प्रभारी महेन्द्र जोशी, विधायक संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अरविन्द बागड़ी, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, धर्मेन्द्र गेंदर, शैलू सेन, इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, गोलू अग्रिहोत्री (Mahendra Joshi, MLA Sanjay Shukla, District President Sadashiv Yadav, Former President Vinay Bakliwal, Arvind Bagdi, Leader of Opposition Chintu Choksey, Dharmendra Gender, Shailu Sen, President of Indore Milk Union Motisingh Patel, Golu Agrihotri) एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके 15 मिनट के पहले ही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी एयरपोर्ट पहुंच गए, जो कमलनाथ से दूरी बनाकर चल रहे थे। चौंकाने वाली उपस्थिति पटवारी की रही, क्योंकि फरवरी में बजट सत्र में निलंबन के बाद वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से नाराज चल रहे थे। इसके पहले प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के मामले में भी वे खुले तौर पर बोल चुके हैं कि वे अभी भी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इसी को लेकर दोनों में शीतयुद्ध चल रहा है और पटवारी ने कमलनाथ से एक तरह से दूरी बना रखी थी। हालांकि अफवाहों को विराम देने के लिए आज वे कमलनाथ के साथ नजर आए और उनके साथ कार्यक्रमों में भी पहुंचे।  विधायक विशाल पटेल अपने क्षेत्र में कार्यक्रम के कारण नहीं आ पाए, वे देरी से पहुंचेंगे। कांग्रेस के कुछ पार्षद भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

खेल प्रशाल में सिख समाज के युवाओं से चर्चा करते नाथ।

खेल प्रशाल में सिख समाज के युवाओं से चर्चा करते नाथ।

मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा- शिवराज सिंह कलाकारी वाला भाषण देते हैं। खुद को कभी मामा बताते हैं, तो कभी किसान का बेटा। दिग्विजय सिंह की सक्रियता के सवाल पर नाथ ने कहा दिग्विजय सिंह पूरी तरह सक्रिय हैं। वे सभी परंपरागत सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी को मजबूती दे रहे हैं। प्रदेश सरकार बहुत गजब है। अब तो इसे कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेना पड़ रहा है। मैं मामा नहीं, किसान का बेटा नहीं, चाय वाला नहीं, बल्कि एक साधारण व्यक्ति हूं। जब बाबूलाल गौर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैं केंद्र में परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहा। रिकॉर्ड देख लें कि उस दौरान मैंने मध्यप्रदेश को कितनी मदद की है।

कमलनाथ व सांसद शशि थरूर रवीन्द्र नाट्यगृह में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए।

कमलनाथ व सांसद शशि थरूर रवीन्द्र नाट्यगृह में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए।

थरूर बोले- इस सरकार में हमारा संविधान खतरे में

सुबह 11:30 बजे कमलनाथ और सांसद शशि थरूर रवीन्द्र नाट्यगृह में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम ‘संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान’ में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने “गांधी सियासत और सांप्रदायिकता” किताब का विमोचन किया। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कार्यक्रम में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। इस सरकार में हमारा संविधान खतरे में है। थरूर ने राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मामले में बात करते हुए कहा कि उनका (सरकार) मामला बहुत कमजोर था। जो भी राहुल गांधी ने कहा वह चुनावी भाषण में कहा था और चुनावी भाषण में मेरे बारे में क्या-क्या कहा गया है वह सबको पता है। राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि सारे मोदी चोर हैं। इस मामले में दोनों व्याख्या समझनी चाहिए।

कमलनाथ सुबह 9.30 बजे भोपाल से इंदौर आए। इसके बाद उन्होंने स्व. पत्रकार अभय छजलानी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। फिर वे खेल प्रशाल गए और इंदौर संभाग के पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद कमलनाथ ने बैरवा समाज और सिख समाज के युवाओं से चर्चा की। शाम को वे लाभ मंडपम में स्वप्निल कोठारी द्वारा आयोजित जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे समाजसेवियों को महावीर अलंकरण से सम्मानित करेंगे।

पहले दौर में कमलनाथ का सोशल इंजीनियरिंग पर जोर

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन की मजबूती पर जोर दे रही हैं तो कमलनाथ पहले सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी को लेकर आज उनका इंदौर में पहला दौरा है, जिसमें वे कई संगठनों से मुलाकात करेंगे। यही नहीं पहली बार कमलनाथ सुबह से लेकर शाम तक शहर में ही रहेंगे। सुबह इंदौर आने के बाद वे वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें