अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कमलनाथ के चचेरे भाई की ग्रेटर नोएडा में हत्या

कमलनाथ के चचेरे भाई की ग्रेटर नोएडा में हत्या
Share

बीटा टू थाना क्षेत्र स्थित अल्फा टू सेक्टर के मकान में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाशों ने मकान में बेखौफ होकर लूटपाट की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह, एफएसएल टीम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

अल्फा टू सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र नाथ 72 और उनकी पत्नी सुमन नाथ 64 समाज सेवक थे। सुमन नाथ निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं, वही नरेंद्र नाथ असहाय लोगों की अक्सर मदद करते थे। शुक्रवार सुबह डब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहने वाले दंपती के पुत्र और सरिता विहार में रहने वाली बेटी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो सकी। इसके चलते परिजन अल्फा टू स्थित दंपती के मकान में पहुंच गए यहां पर जैसे ही वे मकान में दाखिल हुए उन्हें पूरी वारदात की जानकारी हो गई। मृतक के बेटे रोहित ने दी जानकारी दी है कि मृतक नरेंद्र नाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे।

परिजन की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। दंपती के मकान की सभी अलमारियों के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। घर को पूरी तरह से खंगाल कर रख दिया गया। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ने हत्या के बाद बेखौफ होकर मकान में जमकर लूटपाट की है।

बदमाशों ने पी शराब, उड़ाई दावत
महिला सुमन नाथ का शव कमरे में मिला। वहीं नरेंद्र नाथ का काफी देर तक कोई अता पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों और पुलिस ने उन्हें घर और सेक्टर में ढूंढना शुरू किया। काफी देर के बाद नरेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में स्थित एक स्टोर में मिला। नरेंद्र नाथ के मुंह पर टेप लगी थी और पीछे हाथ बंधे हुए थे। उनके शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। बेसमेंट में ही मेज पर कीमती शराब की बोतल और लगभग 6 गिलास रखे थे। इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी रखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पूर्व और बाद में शराब पीकर दावत भी उड़ाई है।

madhav mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें