अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कंगना रनौत ने राहुल गांधी को बताया ‘कलंक’*

Share

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। कंगना रनौत ने राहुल गांधी को एक कलंक बताया है। सांसद कंगना ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी हर जगह जाकर भारत को बदनाम करते हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा- “वह एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वह हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं। अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, इन सब बातों से, वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं। अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं। वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं। देश को भी उन पर शर्म आती है।”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें