वो कौन सा आइटम है, जो 50 रूपये से कम का है? उत्तर है, कंगना की कटिंग चाय ! ख़ास यह है, वो ख़ुद बनाती है. एक राज़ की बात बताऊँ ? चाय बनाना उन्होंने बड़नगर प्लेटफार्म पर सीखा। मुंबई में कटिंग चाय 10 रूपये की मिलती है. इसमें ‘शूटिंग’ जोड़ दिया. तो ‘शूटिंग-कटिंग चाय’ 35 रूपये की हो गई.
मैंने मीनू ध्यान से देखा, 35 रूपये की शूटिंग-कटिंग चाय. टैक्स-टीप समेत 50 रूपये का बन ही जायेगा. ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे’ मनाली में है. कंगना रनौत का ” विश्वविख्यात ” रेस्टोटेरेंट। यह राष्ट्रीय शोक का विषय है, कि दो दिनों से 50 रूपये की बोहनी नहीं हुई. वो ग्राहकों का इंतज़ार करती रही. ग्राहक सबसे सस्ती कटिंग चाय तक पीने नहीं आये.
मंडी की सांसद कंगना रनौत ने मनाली की खूबसूरत वादियों के बीच ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे खोला है. जिसकी शुरूआत 14 फरवरी 2025 को वेलेंटाइन डे के दिन की गई. ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के प्रीणी में स्थित है. इस कैफे को कंगना रनौत ने पहाड़ी स्टाइल में तैयार किया है.
पता नहीं, किस पनौती की नज़र लग गई. यह सैड स्टोरी है, कि ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे में कुकुर तक नहीं आ रहा. कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट की तरह फायरिंग काण्ड का आइडिया नहीं आया. लेकिन देखिये, आपदा में भी अपने रेस्टोरेंट की चर्चा भाजपा नेत्री ने कर ही दी.
कैसा दुर्भाग्य है इस देश का. आज भी लाखो लोगों के घरों में एक शाम चूल्हा जलता है. वो अपनी व्यथा लोक-लाज से बताते नहीं. बिजनेस-व्यापार ठप होने, महीनों-सालों बेरोज़गारी से जूझ रहे लोग आत्महत्या पर मज़बूर हो रहे हैं. लेकिन इस भरे पेट वाली को देखिये, किस तरह का कुतर्क गाहे-बगाहे करती है. मुझे तो मोदी के चयन पर हैरानी है, कैसे-कैसों को छाँट-छाँट कर सांसद बनाया?





