अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*1 जुलाई को सतना जिले के अबेर में होगी किसान पंचायत*

Share

1 जुलाई को सतना जिले के अबेर में होगी किसान पंचायत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम किसान पंचायत को संबोधित करेंगे

किसान संघर्ष समिति के सतना जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि किसान संघर्ष समिति द्वारा सतना के ग्राम पंचायत अबेर में दोपहर 1 बजे सभी कृषि उत्पादों की समर्थन मूल्य (सी2+ 50%) पर खरीद की कानूनी गारंटी, किसानों की सम्पूर्ण कर्जा मक्ति, राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति रद्द करने, किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराने, कृषि योग्य उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने,  धान खरीदी की बकाया राशि तथा फसल बीमा का भुगतान करने, आवारा पशु समस्या से निजात दिलाने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पंचायत आयोजित की गई है। 

उन्होंने बताया कि किसान पंचायत को संबोधित करने किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल सतना पहुंच रहे हैं। डॉ सुनीलम 1 जुलाई को महाकौशल एक्सप्रेस से सतना पहुंचेंगे। वें दोपहर 12 बजे अग्रगामी किसान सभा के प्रदेश महासचिव अरूण प्रताप सिंह की माता जी की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने उनके निवास ब्रह्मीपुर पहुंचेंगे । दोपहर 2 बजे अबेर में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे तथा शाम को महाकौशल एक्सप्रेस से ग्वालियर लौटेंगे।जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने बताया कि किसान पंचायत में मऊगंज से गौसेवक राजूसिंह सपत्नीक पहुंच रहे हैं। वे गाय, गोबर और उससे जुड़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंह संयोजक सतना तेजभान सिंह ने सभी से किसान पंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

एड शिवसिंह
राष्ट्रीय प्रवक्ता, किसान संघर्ष समिति
98932 29788

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें