*डालमिया के खिलाफ लड़ाई का ऐलान*
*डॉ सुनीलम ने गांधी प्रतिमा स्थल से यात्रा का किया शुभारंभ*
रीवा : किसान संघर्ष समिति ने विंध्य इलाके के पांच जिलों में किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा का शुभारंभ छिजवार जेपी चौराहा गांधी प्रतिमा स्थल से सुबह 10 बजे किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल एवं शत्रुघन यादव ग्वालियर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, सरपंच ज्ञानेंद्र सिंह गुड्डू मोर्चे के नेता के के शुक्ला, शोभनाथ सेन,मैहर, प्रदीप बंसल, मोहम्मद तौहीद, इंद्रपाल सिंह, मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे इसके बाद यात्रा सतना रामपुर बघेलान के ग्राम जमुना पहुंची जहां डालमिया सीमेंट प्लांट लगाए जाने के विरोध में किसानों ने बड़ी सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामकरण सिंह ने किया। यात्रा प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने डालमिया के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि एकजुट होकर के हम लड़ाई लड़ेंगे, डालमिया को रोकेंगे ।

डॉ सुनीलम ने यह भी कहा कि किसान संघर्ष समिति की यात्रा जल, जंगल, जमीन की लूट को रोकने, किसानों को एम एस पी की कानूनी गारंटी दिलाने, कर्जा मुक्ति कराने, भूमि अधिग्रहण रोकने के संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने कहा कि यदि आप एकजुट रहे तो किसान बिल वापसी की तरह डालमिया को भी वापस भागकर ही दम लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने कहा कि किसानों के साथ जिस दिन उनके घर की महिलाएं निकलकर आंदोलन का हिस्सा बनेगी उसी दिन हमारी हर लड़ाई जीत का हिस्सा बनेगी।
कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान संघर्ष समिति ही असली हक अधिकार की लड़ाई लड़ रही।
प्रदेश सचिव शत्रुघ्न यादव एवं संतकुमार पटेल ने कहा कि किसानों मजदूरों आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी।

संचालन सतना के अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने किया। अन्य वक्ताओं में बीकेयू के दयाशंकर द्विवेदी एड रामशिरोमणि सिंह, एड कृष्णपाल सिंह, सरपंच बैरिहा, विनीत मिश्रा, जयराम सिंह, सत्यभान सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, एड सैलेश सिंह, तेजभान सिंह सेमरिया यात्रा प्रवेश दौरान समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय यमुना प्रसाद शास्त्री की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने मोर्चे के नेताओं की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान सभा धान खरीदी का रुपया भुगतान न किए जाने का मामला किसानों ने उठाया। इस दौरान सभा मोर्चे के नेता वीरभद्र सिंह अशोक सिंह छोटेलाल तिवारी शिवेंद्र सिंह लल्लू अनिल मिश्रा चंद्रभान सिंह नारेंद्र सिंह जागेंद्र सिंह छोटेलाल सिंह अशोक सिंह संतोष सिंह शिवशंकर कुशवाहा बालेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे सायंकाल यात्रा 6:00 बजे सिरमौर तहसील के ग्राम तिलखन पहुंची जहां किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह के द्वारा सभा आयोजित की गई जहां अध्यक्षता पशु संरक्षण समिति तिलखन के अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह ने किया मुख्य वक्ता की हैसियत से मिशा बंदी बृहस्पति सिंह ने कहा कि पूरा इलाका आवारा पशु समस्या से ग्रसित है किसान स्थाई निदान चाहता है वहीं जिला पंचायत सदस्य मोर्चे के नेता लालमणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए अन्य वक्ताओं में राजबहोरन सिंह गोरे कमलेश्वर सिंह अवधेश प्रताप सिंह राजबहोरन सिंह फ़ौजी रामराज मिश्रा सरपंच दिनेश कोल शिवनाथ सिंह बघेल सहित सैकड़ो की संख्या में किसान एवं गांव के प्रमुख उपस्थित रहे सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम से आवारा पशु समस्या का स्थाई निदान करने की मांग रखी जिसको लेकर किसान संघर्ष समिति ने बड़ी लड़ाई का वादा किया है कार्यक्रम उपरांत यात्रा विश्राम तिलखन में किया गया

*देश के किसानों के आंकड़े छिपा रही मोदी सरकार*- डॉ सुनीलम*
*मीसाबंदी बृहस्पति सिंह ने दूसरे दिन यात्रा का किया शुभारंभ*
रीवा : विंध्य इलाके में किसान संघर्ष समिति द्वारा चलाई जा रही किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा का शुभारंभ दूसरे दिन सिरमौर तहसील के ग्राम तिलखन से मीशाबंदी बृहस्पति सिंह एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविदत्त सिंह ने किया। यात्रा के मुख्य नायक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम के साथ यात्रा में राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, कार्यकारी प्र अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू , प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल एवं शत्रुघन यादव ग्वालियर, मयंक सिंह आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि यात्रा तिलखन से चलकर सुबह 10 बजे मनगवा तहसील के ग्राम पचपहरा पहुंची जहां पर बालेंद्र शेखर पटेल सरपंच बुड़वा की अध्यक्षता में किसान पंचायत आयोजित की गई।
पंचायत को संबोधित करते हुए यात्रा प्रमुख डॉ सुनीलम ने कहा कि देश में बैठी मोदी हुकूमत किसानों के आंकड़ें छिपा रही हैं, किसानी के बजट को कम कर रही है, सरकार किसानों को कमजोर कर रही हैं इसलिए हर गांव में संघर्ष के लिए समिति बनाए तभी हम मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ सकेगें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ किसान रामलखन सोहगौरा, पूर्व सरपंच सविता पटेल, कलावती पटेल, चंद्रवती पटेल, यज्ञसेन पटेल, अशोक सेन, संतोष कुमार पटेल पूर्व, सरपंच देवेंद्र पटेल एवं रामखेलावन पटेल आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद यात्रा दोपहर 1 बजे देवतालाब मऊगंज के ग्राम ढनगन पहुंची, जहां संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष डॉ हीरालाल पटेल के आवास पर स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर लंगर उपरांत सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ आर पी पटेल ने किया। मुख्य वक्ताओं में यात्रा में शामिल नेताओं के साथ बीकेयू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ पटेल चोटीवाला, धीरधर पटेल, आर डी पटेल, सरपंच रामसलोना पटेल, कृष्णकुमार पटेल, राजमणि पटेल, प्रेमवती पटेल, लक्ष्मी पटेल, जनपद सदस्य अशोक सोनी, सरपंच रामानंद पटेल , फौजी नंदलाल पटेल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मजदूर उपस्थित रहे। इसके बाद यात्रा शाम 5:00 बजे मऊगंज के ग्राम दुवगवां पहुंची जहां जिला अध्यक्ष डॉ हीरालाल पटेल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन अनिल पटेल जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान नेता विश्वनाथ चोटीवाला राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेगर, राकेश रतन सिंह, रामउजागर पटेल, शंकर दयाल पटेल, रामनारायण पटेल, एल पी साहू आदि उपस्थित रहे सभा उपरांत यात्रा सीधी जिले के सिहावल को रवाना हुई





