अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करिश्मा कपूर का 47वां जन्मदिन… जानें करिश्मा कपूर से जुड़ी 10 खास बातें

Share

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म आज ही के दिन यानी 25 जून, 1974 को मुंबई में हुआ था. करिश्मा कपूर 90 के दशक की ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया. अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहने वाली करिश्मा कपूर भले ही बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था.

पिछले ही साल करिश्मा कपूर अपनी वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी और दर्शकों को भी करिश्मा की वापसी ने खुश कर दिया. तो आइए आज करिश्मा 47वें बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी 10 खास बातें….

1. करिश्मा ने ”प्रेम कैदी” से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में करिश्मा के साथ साउथ के हीरो हरीश कुमार नजर आए थे.

2. बता दें, जब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उन्हें अपने लुक्स के चलते काफी ट्रोल हुई थीं.

3. ‘राजा हिंदुस्तानी’ में जब लोगों ने एक्ट्रेस का लुक देखा, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया था.

4. साल 1996 में करिश्मा कपूर आमिर खान के साथ ‘राजा हिंदुस्तानी’ में नजर आईं और इस फिल्म ने उनके सितारे चमका दिए.

5. फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर के साथ बारिश में किसिंग सीन खूब चर्चा में रहा था.

6. करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के सााथ ही पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही.

7. एक्ट्रेस की शादी 2003 में बिजनेसमेन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के साथ हुई थी.

8. संजय कपूर संग करिश्मा कपूर की शादी 13 सालों तक टिकी.

9. 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया.

10. संजय कपूर के साथ शादी से पहले करिश्मा कपूर की सगाई बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों की सगाई टूट गई.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें