अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*गोवा-मुंबई-गुजरात तक मचा कोहराम, UP-बिहार से गायब बारिश*

Share

बंगाल की खाड़ी में बने ले-प्रेशर क्षेत्र और अरब सागर में उठे साइक्लनिक सर्कुलेशन से देश को दोनों तटों पर भारी बारिश हो रही है. इधर 20-25 जुलाई के बाद मुंबई में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश कहर बरपा रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का पैटर्न बना है. हाल के दिनों को देखा जाए तो पिछले एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर (फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद….) शहरों में रोजाना बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने यूपी बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार, 22 अगस्त के बाद से भारी बारिश का दौर जारी होगी.

पहाड़ों पर भारी बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से आम जन-जीवन ठप पड़ गया है. रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक भीतर दूसरा बादल फटने (क्लाउड ब्रस्ट) की घटना हुई है. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. लोगों को बचाने का काम चल रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से काफी तबाही हुई. पहाड़ी राज्यों अभी और भी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. मौसम संबंधी मॉडल संकेत दे रहे हैं कि यह सिस्टम और भी तेज होकर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ेगा. इसकी वजह से पूर्वी हिस्सों में आने वाले 48 से 72 घंटों में स्थिति खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त के बाद बिहार-उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

अरब सागर में बना प्रणाली

अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति से सोमवार से पश्चिमी तट पर मानसून तेज होने की संभावना है. मुंबई में लगातार बारिश होने की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. यहां की तुलसी लेक ओवर फ्लो कर रहा है. IMD ने फ्लैश फ्लड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों तक पहुँच सकता है. जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, अरब सागर से आने वाली तेज पश्चिमी हवाएं दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा (मुंबई सहित) में और तेज़ हो जाएंगी, जिससे मानसून की गति और तेज हो जाएगी.

बिहार में होगी बारिश

बिहार में बारिश का इंतजार बढ़ गया है. अगले दो से तीन घंटे में बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान जोर से बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें