अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सतना में शुक्रवार को होगा कोल जनजाति महाकुंभ

Share

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे शामिल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य अतिथ्य में 24 फरवरी को सतना में माता शबरी की जयंती पर कोल जनताति महाकुंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता करेंगे।

सतना के मैत्री पार्क, हवाई पट्टी मैदान में अपरान्ह 2.30 बजे होने वाले कोल जनजाति महाकुंभ में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखिलावन कोल और अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण श्री रामलाल रोतेल भी मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान 50 हजार 699 लाख रूपये लागत के 17 कार्यों का शिलान्यास एवं 2 हजार 565 लाख रूपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही भारत शासन द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना के द्वितीय चरण के तहत 550 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 150 एमबीबीएस सीट की क्षमता वाले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें