अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा के लिए कोली समाज लड़ेगा आर-पार की लड़ाई*

Share

– तीन संगठन प्रतिमा के लिए प्रयासरत लेकिन सहमत नहीं, महापंचायत को आम सहमती के लिए किया अधिकृत

*झलकारीबाई के प्रति समर्पित झलकारी महासंघ के बेनर तले मनाया जाएगा बलिदान दिवस*

इन्दौर । मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इन्दौर में स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद नायिका वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा लगाने के लिए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ विगत 29 साल से प्रयासरत है, वहीं कोली/कोरी समाज के दो संगठन भी प्रतिमा के लिए कुछ वर्षों से प्रयास कर रहे हैं, तीनों ही संगठनों ने प्रतिमा के लिए महापौर को आवेदन दिए हैं। लेकिन तीनों में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण महापौर द्वारा की घोषणा ठंडे बस्ते में नजर आ रही है। ऐसे में आज महासंघ द्वारा होलकर छत्री फुट मार्केट स्थित शिव मंदिर पर समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक आहुत की गई, जिसमें दो गुट शामिल नहीं हुए। बैठक में तीनों संगठनों में आम सहमती बनाने के लिए कोरी/कोली समाज महापंचायत को अधिकृत किया गया, जबकि झलकारीबाई के बलिदान दिवस को परम्परागत रूप से महासंघ को मनाने की जवाबदारी सौंपी गई। महासंघ आगामी 5 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित करेगा, जिसमें समाज की 5 उत्कृष्ठ समाजसेवी महिलाओं को वीरांगना झलकारी अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रानू मलोरिया ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महासंघ के आव्हान पर समाज के विभिन्न समूहों के प्रमुखों की बैठक कोरी/कोली समाज महापंचायत के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैलाशचंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, बुंदेलखंड कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल मलोरिया विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रतिमा के लिए प्रयासरत मध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज एवं कोरी समाज सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए, जबकि समाज के आदर्श स्नेह वस्त्रकार कोरी समाज के अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव महेश वर्मा, शाक्यवार कोरी समाज के अध्यक्ष देवीशंकर कोटिया, बुंदेलखंड कोरी समाज के नंदा मलोरिया, कोरी धीमान समाज 11 पंच कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान, महावर कोली समाज से महेश हलधर, गजेन्द्र महावर, हितेश मुरार, कोरी समाज गूना लाईन से प्रियांश धामनिया, शेखर धामनिया, बुनकर कोली/कोरी समाज से पुष्पेन्द्र तिलवे एवं गजेन्द्र सिंदुरिया ने अपने अपने सुझाव रखे।

*तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी इन्दौर में प्रतिमा लगाने की घोषणा कर चुके हैं :-*

बैठक को सम्बोधित करते हुए वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने कहा कि महासंघ विगत 29 साल से स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा वीरांगना झलकारी बाई के प्रति पूरी आस्था व समर्पण भावना से लगा होकर झलकारी जयंती एवं बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही प्रदेश के सांस्कृतिक शहर इन्दौर में प्रतिमा लगाने की मांग उठाता आया है। इसी मांग के आधार पर सन 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इन्दौर में महावर कोली समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश में सत्ता पलट हो जाने के बाद घोषणा पर कोई अमल नहीं हो पाया। फिर भी महासंघ के माध्यम से हम प्रतिमा लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महासंघ की मांग पर वार्ड 72 के पार्षद योगेश गेंदर के सराहनीय प्रयास से महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने 17 अगस्त को दशहरा मैदान में संजीवनी क्लिनिक के लोकार्पण समारोह में दशहरा मैदान दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई चौराहा करने की घोषणा की तथा प्रतिमा लगाने के लिए महापौर परिषद में प्रस्ताव के माध्यम से मंजूरी लेने का समाजजनों को आश्वासन भी दिया।

*महापौर की घोषणा राजनीति का शिकार हो गई :-*

गौरतलब है कि महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की महापौर मुलाकात के दौरान आश्वस्थ करने एवं घोषणा के पश्चात समाज में ही दो अन्य घड़ों में श्रेय की राजनीति शुरू हो गई, इसके चलते झलकारी प्रतिमा की मांग एवं महापौर की घोषणा आपसी समन्वय के अभाव में राजनीति का शिकार हो गई, और महापौर की घोषणा के बाद भी एमआईसी द्वारा गठित नामकरण समिति में शहर के विभिन्न चौराहों के नामकरण की सूचि में वीरांगना झलकारी बाई चौराहे का नाम शामिल नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में महासंघ द्वारा आहुत बैठक में समाज के तीनों घड़ों में समन्वय बनाने के लिए समाज के 14 समूहों के सामूहिक संगठन कोरी/कोली समाज महापंचायत को अधिकृत किया गया।

*5 अप्रेल को महासंघ मनाएगा झलकारीबाई का बलिदान दिवस :-*

झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली एवं राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा एवं कोली/कोरी समाज की वीरांगना झलकारीबाई का 169 वां बलिदान दिवस 5 अप्रेल का वीरांगना झलकारीबाई चौराहा, अन्नपूर्णा रोड़ पर हर्षोल्लास के साथ शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें समाज की पांच उत्कृष्ट समाजसेवी महिलाओं को वीरांगना झलकारी अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें