अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने की मांग के समर्थन में कोली/कोरी समाज हुआ एकजुट*

Share

झलकारीबाई के प्रस्तावित प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान पर कोली/कोरी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की वृहद बैठक सम्पन्न

इन्दौर । स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद नायिका वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दशहरा मैदान ग्राउंड के कार्नर पर लगाये जाने की मांग को लेकर कोली/कोरी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की वृहद बैठक झलकारी महासंघ के मालवा प्रांताध्यक्ष श्री ईश्वर लाल सनोटिया की अध्यक्षता में झलकारी बाई के प्रस्तावित प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान ग्राउंड पर सम्पन्न हुई जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ विगत 28 सालों से इन्दौर में झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने की मांग करता आ रहा है, लेकिन स्थान का चयन नहीं होने के कारण हम भी इस मांग को गम्भीरता से नहीं ले पा रहे थे, चुकि अब स्थान का चयन हो चुका है और समाज के 15 से अधिक संगठनों की स्वीकृति हो चुकी है। ऐसे में अब हमें एकजुटता का परिचय देते हुए महापौर, क्षेत्रीय विधायक, सांसद एवं क्षेत्रीय पार्षद से मिलकर झलकारी जयंती 22 नवम्बर के पूर्व ही दशहरा मैदान ग्राउंड के कार्नर पर प्रतिमा लगे, इस प्रयास में सक्रियता से जुटना होगा।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि झलकारी प्रतिमा लगाने एवं दशहरा मैदान दरगाह चौराहे का नाम करण करने के मांग के साथ ही हमने झलकारी बाई को राष्ट्रीय वीरांगना घोषित करने की मांग भी जोड़ी है। इसके लिए अब हमें अपनी संगठन शक्ति का परिचय देते हुए जनप्रतिनिधियों को भी हमारी मांग के आधार पर त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रयास करने होंगें।

इस अवसर पर महावर विचार मंच के अध्यक्ष नंदराम मेहर ने कहा कि इन्दौर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में झलकारी महासंघ के माध्यम से जो प्रयास किए जा रहे हैं, उससे न केवल झलकारी बाई को लोग पहचानने लगे हैं, बल्कि उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए अनेक कार्यकम भी आयोजित होने लगे है। आदर्श स्नेह वस्त्रकार कोरी समाज के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि झलकारी बाई की प्रतिमा के लिए वर्षों से महासंघ प्रयासरत है, लेकिन अब इसमें भी कुछ स्वार्थी तत्व श्रेय की राजनीति कर अडंगे डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महासंघ के चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सभी की हार्दिक मंशा है कि इन्दौर में झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित हो।

बैठक का संचालन करते हुए अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश ने कहा कि हमें समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहमती एवं अनुशंसा के 15 से अधिक सामाजिक संगठनों के पत्र प्राप्त हो चुके है। इसी से यह साबित हो रहा समूचा समाज हमारे साथ है।

बैठक के पश्चात सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल वर्मा, प्रहलाद टाटवाल, दिलीप खंडेलवाल, सुनील अस्टोलिया, विजय महावर, विजय खंडेलवाल, हंसराज वर्मा, गजेन्द्र महावर, ललित अस्टोलिया, रामप्रसाद अस्टोलिया, रवि कर्नल मेहर, दुर्गा महावर आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा ने एवं अंत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल ने आभार व्यक्त किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें