अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में तफरी करने वालों का करवाया कोविड टेस्ट:पुलिस ने बेवजह घूमने वालों का किया टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर भेजा अस्थाई जेल

Share

इंदौर

लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों की धरपकड़ कर पुलिस द्वारा उन्हें अस्थाई जेल भेजा जा रहा है, लेकिन इंदौर पुलिस ने अनूठा प्रयोग किया है। रीगल चौराहे पर रोजाना नगर निगम और पुलिसकर्मी ऐसे लेागों की धरपकड़ करते हैं। रविवार को अलग दृश्य देखने को मिला। पुलिस द्वारा तफरी करने वालों को पकड़कर पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्थाई जेल भेजा गया। जहां उन्हें 3 घंटे की सजा मिली।

थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया, रोजाना तफरी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन जब उन्हें अस्थाई जेल भेजा जाता है, तो संक्रमण फैलने का खतरा होता है। चेकिंग पॉइंट पर भी यदि पुलिसकर्मी ऐसे व्यक्ति को हाथ लगाता है या उसके समीप जाकर कागजात चेक करता है, तो उसे संक्रमण का खतरा रहता है।

इस कारण से रविवार को स्वास्थ्य विभाग की सहायता से टेस्ट करने वाली टीम को रीगल चौराहे पर तैनात रखा। तफरी करने वालों के सैंपल हाथों-हाथ लिए। जब तक सैंपल लेने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट आती है, उस वक्त तक उसे बस में ही एक अलग सीट पर बिठाए रखा जाता है। नेगेटिव रिपोर्ट आते ही उसे तुरंत अस्थाई जेल भेज दिया जाता है।

वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि कई लोग टेस्ट कराने से डरते भी नजर आए, लेकिन उनका फिर भी टेस्ट किया गया। पहले दिन कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि यदि वह पॉजिटिव आता है, तो तुरंत उसे एमटीएच या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र भी भेजा जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें